लाइव न्यूज़ :

ट्विंकल खन्ना ने की राखी सावंत की तरीफ, एंटरटेनमेंट क्वीन ने हाथ जोड़कर कहा 'धन्यवाद

By वैशाली कुमारी | Updated: September 1, 2021 11:45 IST

एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना ने अपने डिजिटल प्लैटफॉर्म ‘ट्वीक इंडिया’ पर ‘ड्रामा क्वीन’ राखी सावंत की जमकर तारीफ की है। ट्विंकल खन्ना ने राखी सावंत के लिए एक लंबा पोस्ट शेयर किया है, जिसको देखने के बाद राखी काफी खुश हैं।

Open in App
ठळक मुद्देएक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना ने अपने डिजिटल प्लैटफॉर्म ‘ट्वीक इंडिया’ पर राखी सावंत की खूब तारीफ की हैट्विंकल खन्ना से इतनी तारीफ सुनने के बाद राखी सावंत काफी खुश हो गईं और उन्हें एक्ट्रेस का आभार जताते हुए एक पोस्ट किया

बॉलीवुड में ‘ड्रामा क्वीन’ के नाम से मशहूर राखी सावंत आजकल हर किसी की फेवरेट बनती जा रही हैं। बिग बॉस के बाद लोगों का नजरिया राखी के प्रति काफी बदल सा गया है। लोग राखी को और प्यार और सम्मान देने लगे हैं। इसी बीच राखी सावंत को खुश कर देने वाली एक और खबर सामने आई है। बतादें कि एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना ने अपने डिजिटल प्लैटफॉर्म ‘ट्वीक इंडिया’ पर राखी सावंत की खूब तारीफ की है।

ट्विंकल खन्ना ने एक लम्बा पोस्ट लिखकर की राखी सावंत की तारीफ: 

दरअसल, ट्विंकल खन्ना ने राखी सावंत की तारीफ ‘ट्विक इंडिया’ के इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘राखी सावंत इतने सालों से जिस तरह लगातार लोगों के  ताने और मजाक सुन रही हैं, उनकी जगह अगर मैं होती तो खुद के लिए एक गड्ढा खोदती और जिंदगी भर के लिए उसमें छिपकर रहती। लेकिन जब आप उन जोक्स और मजाक को खुद के अंदर शामिल कर लेते हैं तो आप शर्मिंदा नहीं हो सकते हैं। आप उनपर हंसेंगे वो भी अपने आप पर हंसेंगी। राखी ने अपने परिवार को गरीबी से निकाल कर अपने अपने परिवार के लिए बहुत कुछ किया है।"

राखी सावंत ने हाथ जोड़ कर किया ट्विंकल खन्ना का शुक्रिया: 

ट्विंकल खन्ना से इतनी तारीफ सुनने के बाद राखी सावंत काफी खुश हो गईं और उन्हें एक्ट्रेस का आभार जताते हुए एक पोस्ट किया। जिसमें राखी ने लिखा, ‘बहुत बहुत धन्यवाद ट्विंकल खन्ना और ट्विक इंडिया, मेरे लिए यह बहुत मायने रखता है। ट्विंकल जी आपने अपना कीमती समय निकाला और मेरे बारे में कुछ अच्छा लिखा।

राखी सावंत बनने के लिए लोहे का दिल चाहिए: 

राखी सांवत ने आगे लिखा, ‘आज मुझे इस बात पर गर्व है कि मैं आज क्या हूँ और मैं अपने साथ - साथ अपने परिवार की देखभाल कर सकती हूँ और सभी कठिनाइयों को दूर कर सकती हूँ। यकीनन किसी के लिए भी ट्विंकल खन्ना बनना आसान नहीं है, लेकिन राखी सावंत बनने के लिए भी लोहे का दिल चाहिए।”

आपको बता दें कि राखी सावंत इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वे लगातार अपनी तस्वीरें और वीडियो अपने फैन्स के साथ शेयर करती रहती हैं।

टॅग्स :ट्विंकल खन्नाराखी सावंत
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसालगिरह मुबारक हो, टीना, 25 साल की दीवानगी?, रजत जयंती, पहाड़ पर मस्ती कर रहे ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीब्लू ड्रम वाली ड्रेस पहनकर पहुंचीं राखी सावंत, कहा 'जया जी… मेरे पैप्स को कुछ मत बोलो वरना…'

बॉलीवुड चुस्कीराखी सावंत को मिला पाकिस्तानी दूल्हा! पाक में करेंगी तीसरी शादी, इस देश में मनाएंगी हनीमून

बॉलीवुड चुस्कीRakhi Sawant Health Update: सफलतापूर्वक हुई राखी की सर्जरी, डॉक्टरों ने निकाला ट्यूमर; एक्स हसबैंड ने बताई कैसी है तबीयत

बॉलीवुड चुस्कीRakhi Sawant Health: ट्यूमर के ऑपरेशन से पहले टूटी राखी, ऑन कैमरा फैन्स से की दुआ मांगने की अपील

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?