कोरियोग्राफर ने नाबालिग लड़की को बंधक बना किया रेप, हुआ गिरफ्तार

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: June 21, 2018 09:40 AM2018-06-21T09:40:11+5:302018-06-21T09:40:11+5:30

एक नाबालिग लड़की से रेप करने के आरोप में एक मुंबई पुलिस ने एक कोरियोग्राफर को गिरफ्तार किया है।

tv reality show contestant arrested for kidnapping raping minor girl in mumbai | कोरियोग्राफर ने नाबालिग लड़की को बंधक बना किया रेप, हुआ गिरफ्तार

कोरियोग्राफर ने नाबालिग लड़की को बंधक बना किया रेप, हुआ गिरफ्तार

मुंबई, 21 जून:  एक नाबालिग लड़की से रेप करने के आरोप में एक मुंबई पुलिस ने एक कोरियोग्राफर को गिरफ्तार किया है। खबर के मुताबिक आरोपी कोरियोग्राफर का नाम आदित्य गुप्ता है। आरोपी टेलीविजन रियलिटी शो में प्रतियोगी भी रह चुका है।

दिल्लीः बुराड़ी में हुए गैंगवार में चार लोगों की मौत, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल करेगी मामले की जांच 

वहीं, पुलिस की मानें तो आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी और पीड़िता की पहचान सोशल साइट इंस्टाग्राम से हुई थी, जिसके बाद उसको गिरफ्तार किया गया है। खबर के अनुसार पीड़िता को रविवार को आरोपी ने मिलने के लिए बुलाया, जिसके बाद दोनों की ये पहली मुलाकात थी। आरोपी आदित्य गुप्ता ने पीड़िता को नालासोपारा ले गया। 

जहां उसे एक कमरे में ले गया और खाने में नशीली पदार्थ मिलाकर उसके साथ बलात्कार किया। आरोपी रेप करने के बाद लड़की को छोड़कर भाग गया। दूसरे दिन सुबह लड़की बेहोशी हालात में मिली, जिसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। लेकिन जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती पीड़िता तब तक होश में आ चुकी थी। जिसके बाद उसने पुलिस की मदद से अपने पिता से बात की। बाद में पीड़िता को पुलिस ने जांच के लिए मुंबई के भाभा अस्पताल ले गई।

बिहार: ईद पर पाकिस्तान मुजाहिदों का गाना बजाने के मामले में 5 नाबालिगों समेत 8 गिरफ्तार

जहां पर पीड़िता का बयान दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने पीड़िता फ़ोन रिकॉर्ड डाटा की मदद से आरोपी को अंधेरी से गिरफ्तार कर लिया है। इतना ही नहीं पुलिस के पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म भी कबूल लिया है।

Web Title: tv reality show contestant arrested for kidnapping raping minor girl in mumbai

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे