भोजपुरी सिनेमा की टॉप एक्ट्रेस, जो किसी मामले में बॉलीवुड अभिनेत्रियों से नहीं हैं कम

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: January 16, 2019 03:02 PM2019-01-16T15:02:08+5:302019-01-16T15:02:08+5:30

भोजपुरी सिनेमा की कई अभिनेत्रियां हैं जो अपनी खूबसूरती के लिए पहचानी जाती हैं। ये अभिनेत्रियां किसी भी मामले में आज के समय में बॉलीवड का अभिनेत्रियों से कम नहीं हैं।

top bhojpuri film actresses | भोजपुरी सिनेमा की टॉप एक्ट्रेस, जो किसी मामले में बॉलीवुड अभिनेत्रियों से नहीं हैं कम

भोजपुरी सिनेमा की टॉप एक्ट्रेस, जो किसी मामले में बॉलीवुड अभिनेत्रियों से नहीं हैं कम

भोजपुरी सिनेमा की कई अभिनेत्रियां हैं जो अपनी खूबसूरती के लिए पहचानी जाती हैं। ये अभिनेत्रियां किसी भी मामले में आज के समय में बॉलीवड का अभिनेत्रियों से कम नहीं हैं। अभिनय से लेकर खूबसूरत में तक ये बॉलीवुड की एक्ट्रेस को मात देती हैं। वहीं, अगर हॉट और बोल्डेस की बात की जाए तो यहां भी ये बहुत आगे हैं। आज हम आपको भोजपुरी सिनेमा की बेहतीन अदाकाराओं से रुबरु करवातें हैं जो किसी से कम नहीं है-

मोनालिसा 

भोजपुरी सिनेमा जगत प्रसिद्ध अभिनेत्री मोनालिसा भोजपुरी से भला कौन रुबरु नहीं है। सिनेमा के साथ ही इंस्टाग्राम और टीवी पर भी अपने जलवे वह बिखेरती रहती हैं। बिग बॉस में आने के बाद से वह अपनी एक अलग ही पहचान बना चुकी हैं।

रानी चटर्जी 

रानी को भोजपुरी सिनेमा की बहुत ही दमदार और हॉट अभिनेत्री कहा जाता हैं। इन्होने भोजपुरी सिनेमा की कई हिट और सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। रानी एक अच्छी गायिका भी हैं। 

रिंकू घोष 

भोजपुरी सिनेमा में अपने जलवे दिखाने वाली रिंकू घोष बॉलीवुड की आइटम गर्ल भी बन चुकी हैं। उन्होंने भोजपुरी सिनेमा में अपने दम पर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। रिंकू ने हर तरह की फिल्मों में काम करके फैंस को अपना दीवाना किया है।

अक्षरा सिंह

अक्षरा ने फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ में  रवि किशन के साथ अपने जलवे दिखाए थे। आज अक्षरा को कौन नहीं जानता है वह एक से एक नायाब फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

अंजना सिंह

कई हिट भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी अंजना सिंह अपने दोस्तों और फैंस के बीच लेडी रजनीकांत के नाम से मशहूर हैं। उन्होंने करियर के शुरुआती पांच सालों में ही 50 फिल्में कर डाली थीं।  भोजपुरी फिल्म 'फौलाद' से की थी जो साल 2012 में रिलीज हुई थी।

मधु शर्मा

एक्ट्रेस मधु शर्मा भोजपुरी सिनेमा में स्ट्रॉन्ग करैक्टर और एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। मधु ने भोजपुरी सिनेमा में फिल्म 'एक दुजे के लिए' से डेब्यू किया। इस फिल्म में वे दिनेश लाल यादव निरहुआ और पवन सिंह के साथ नजर आईं थी।

काजल राघवानी

पहली फिल्म से ऐसा नाम मिला की एक के बाद एक 25 से अधिक गुजराती फिल्में की। काजल राघवानी ने 2013 में भोजपुरी फिल्म ‘सबसे बड़ा मुजरिम‘ से डेब्यू किया था। ये मूल रूप से महाराष्ट्र की हैं। भोजपुरी सिनेमा जगत के सबसे मशहुर हेरोइनो मे से एक है, काजल अब तक 50 से अधिक भोजपुरी फिल्में कर चुकी हैं। 

English summary :
List of top 7 bhojpuri actress: There are many actresses of Bhojpuri cinema who are known for their beauty. Today we are sharing the list of popular actress name.


Web Title: top bhojpuri film actresses

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे