लाइव न्यूज़ :

श्रद्धा कपूर को स्कूल के दिनों में दिल ही दिल प्यार करते थे टाइगर श्रॉफ, बताने से लगता था डर

By अमित कुमार | Updated: February 29, 2020 14:26 IST

बागी 3 के प्रमोशन्स के दौरान टाइगर श्रॉफ ने बचपन के दिनों को याद करते हुए एक बड़े राज से पर्दा हटाया है।

Open in App
ठळक मुद्देउम्मीद है कि फिल्म के तीसरे भाग को भी दर्शकों से पूरा साथ मिलेगा।यह फिल्म 6 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'बागी 3' के प्रमोशन्स में जुड़े हुए हैं। दोनों ही कलाकारों ने बागी का पहला सीरीज साथ किया था। इन दोनों की जोड़ी को बड़े पर्दे पर फैंस ने खासा पसंद किया था। ऐसे में उम्मीद है कि फिल्म के तीसरे भाग को भी दर्शकों से पूरा साथ मिलेगा। यह फिल्म 6 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

बागी 3 के प्रमोशन्स के दौरान टाइगर श्रॉफ ने बचपन के दिनों को याद करते हुए एक बड़े राज से पर्दा हटाया है। टाइगर श्रॉफ ने कहा कि स्कूल के दिनों में उन्हें श्रद्धा पर बहुत बड़ा क्रश था लेकिन डर की वजह से उन्हें कभी बताने की हिम्मत नहीं की। इसका रिजल्ट ये हुआ कि श्रद्धा कपूर को ये बात कभी पता ही नहीं चल पाई। बता दें कि इन दिनों टाइगर और एक्ट्रेस दिशा पाटनी के बीच लव अफेयर की खबरें सुर्खियों में है। 

'बागी 3' में दिशा पाटनी भी आएंगी नजर 

टाइगर श्रॉफ ने बागी 3 के नए गाने को लेकर एक ट्वीट किया था। इसमें उन्होंने दिशा पाटनी पर फिल्माया गया गाने का लुक शेयर किया। टाइगर ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा, 'डू यू लव मी है सवाल, सुनो गाना ये कमाल, मच जाएगा धमाल, जब तू नाचे मेरे नाल।' टाइगर के इस पोस्ट से इतना तो साफ है कि भले ही फिल्म की एक्ट्रेस श्रद्धा हों, लेकिन दिशा भी आइटम सॉन्ग के जरिए फैंस का दिल लुटने वाली हैं। यह गाना रिलीज कर दिया गया है।

रितेश देशमुख निभा रहे टाइगर के भाई का किरदार

इस फिल्म में टाइगर के भाई विक्रम का किरदार रितेश देशमुख निभा रहे हैं। वहीं श्रद्धा कपूर उनकी गर्लफ्रेंड की भूमिका में है। फिल्म मारधाड़ और एक्शन से भरपूर है। फिल्म का एक डॉयलॉग आते ही ट्विटर पर छा गया है। टाइगर एक सीन में कह रहे हैं, मुझपे आती है तो मैं छोड़ देता हूं, लेकिन मेरे भाई पर आती है तो मैं फोड़ देता हूं।

टॅग्स :टाइगर श्रॉफश्रद्धा कपूरबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच