लाइव न्यूज़ :

द कश्मीर फाइल्स के बाद विवेक अग्निहोत्री को मिली धमकियां, दफ्तर में घूसकर दो लोगों ने की पूछताछ, मैनेजर को दिया धक्का

By अनिल शर्मा | Updated: March 24, 2022 14:55 IST

विवेक अग्निहोत्री ने बताया है कि 'द कश्मीर फाइल्स' की सफलता के बाद उन्हें धमकियां मिली हैं। उन्होंने कहा, हाल ही में जब मैं और मेरी पत्नी वहां नहीं थे, तब दो लड़के हमारे दफ्तर में आए थे।

Open in App
ठळक मुद्देविवेक रंजन ने कहा कि जब वे ऑफिस में नहीं थे दो लोग आए थे और पूछताछ कर रहे थेफिल्ममेकर ने कहा कि दफ्तर में उनकी मैनेजर को धक्का देखर गिरा दिए थे

मुंबईः द कश्मीर फाइल्स के निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री ने दावा किया है कि दो लोग उनके ऑफिस में घूसे और उनके बारे में पूछताछ की। फिल्ममेकर ने यह भी कहा है कि उनकी मैनेजर को उन लोगों ने धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया। फिल्ममेकर ने इसका खुलासा अपने एक हालिय साक्षात्कार में किया है।

बॉलीवुड हंगाम से बातचीत में विवेक अग्निहोत्री  ने बताया है कि 'द कश्मीर फाइल्स' की सफलता के बाद उन्हें धमकियां मिली हैं। उन्होंने कहा, हाल ही में जब मैं और मेरी पत्नी वहां नहीं थे, तब दो लड़के हमारे दफ्तर में आए। वहां केवल एक मैनेजर ( एक अधेड़ उम्र की महिला) थी। विकेक ने बताया कि मैनेजर को दरवाजे से धक्का दिया, वह गिर गई। इसके बाद उन्होंने मेरे बारे में पूछा और फिर भाग गए।

विवेक ने घटना के बारे में बताते हुए आगे कहा, मैंने इस घटना के बारे में कभी बात नहीं की क्योंकि मैं नहीं चाहता था कि ऐसे तत्वों को कोई प्रचार मिले। मैंने उनसे कहा कि मेरी सुरक्षा को लेकर परेशान न हों। लेकिन उन्होंने कहा कि उन्हें इसका इंतजाम करना होगा। विवेक ने यह भी बताया कि वे द कश्मीर फाइल्स की फ्रेंचाइज नहीं बनाएंगे। 

 

टॅग्स :Vivek Ranjan Agnihotriहिन्दी सिनेमा समाचारbollywood news
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीPeddi ट्रेलर लॉन्च में Janhvi Kapoor का ड्रीमी साड़ी लुक इंटरनेट पर छाया

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल