लाइव न्यूज़ :

'थलाइवी' के 'चली चली' गाने हुआ रिलीज, कंगना रनौत ने रिक्रिएट किया जयललिता के किरदार को

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 2, 2021 21:43 IST

कंगना ने जयललिता को हूबहू कॉपी करने का प्रयास किया है और उनका ये प्रयास काफी हद तक सफल भी हुआ है.

Open in App
ठळक मुद्देतीन भाषाओं यानी की हिंदी, तमिल और तेलुगु में अपने सोशल मीडिया पर रिलीज किया.खुशी को जाहिर करते हुए कहा 'अम्मा की बेजोड़ इनायत और स्क्रीन पर उनकी शानदार उपस्थिति को सब जानते हैं. जयललिता के किरदार को कंगना रनौत निभा रही हैं.

मुबंई: कंगना रनौत अभिनीत थलाइवी मूवी का टाइटल सॉग चली-चली रिलीज हो गया है. यह गाना जयललिता की मोहक अदाकारी को एक बार फिर परदे पर रिक्रिएट कर रहा है.

कंगना ने भी जयललिता के किरदार को बखूबी निभाया है. दरअसल थलाइवी मूवी तमिलनाडू की पूर्व मुख्यमंत्री जे. जयललिता के जीवन पर आधारित है. इस गाने को साध्वी प्रकाश ने गाया है और गाने के बोल इरशाद कामिल ने लिखे हैं. यह फिल्म 23 अप्रैल रिलीज होगी.

कंगना ने बखूबी निभाया है जयललिता का किरदार

कंगना रनौत ने थलाईवा मूवी में जयललिता के किरदार और कहानी को उम्दा तरीके से निभाया है. उन्होंने जयललिता के अभिनय सफर और खूबसूरती को आकर्षक तरीके से दिखाया है .जयललिता ने तमिल, तेलुगु, मलायलम, कन्नड़ और हिंदी सहित कई भाषाओं में करीब 120 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया था. जयललिता ने 1961 में आई एक अंग्रेजी फिल्म एपिस्टल में भी काम किया था. उन्होंने कॉलीवुड में 1965 में बनी फिल्म वेन्निरा औराई से डेब्यू किया था.

कंगना ने शेयर किया थलाइवी का टीजर

कंगना रनौत ने गुरुवार को ही इसका टीजर शेयर किया था. इसे साझा करते हुए कंगना ने लिखा था, '# थलाइवी के सुपरस्टार युग का समय कैप्सूल आ गया है.' इसकी चमक में खो जाने के लिए तैयार हो जाओ. आपको बताते दें कि थलाईवा का ट्रेलर भी कंगना के जन्मदिन पर रिलीज हुआ था.

इसके ट्रेलर में जयललिता के फिल्मों में आने से लेकर एक सफल मुख्यमंत्री बनने तक के सफर की छलक को दिखाया गया है. साथ ही कंगना को भी उनके अभिनय के लिए हाल ही में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला है. उन्हें यह पुरस्कार पंगा फिल्म में उनके अभिनय के लिए दिया गया है.

टॅग्स :कंगना रनौतजयललितामुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

क्राइम अलर्टप्यार के खिलाफ परिवार, प्रेमिका के परिवार ने बुलाया, पेड़ से बांधकर जमकर कूटा, मोबाइल-दोपहिया छीना, प्रेमी ज्ञानेश्वर कोकाटे ने फांसी लगाकर दी जान, पढ़िए सुसाइड नोट?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?