लाइव न्यूज़ :

Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Box Office Collection Day 1: शाहिद-कृति की जोड़ी का चला बॉक्स ऑफिस पर जादू! जानें ओपनिंग डे की कमाई

By अंजली चौहान | Updated: February 10, 2024 08:23 IST

Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Box Office Collection Day 1 शाहिद कपूर-कृति सेनन अभिनीत, फिल्म ने वेलेंटाइन डे 2024 से पहले अच्छी शुरुआत की थी।

Open in App

Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Box Office Collection Day 1: शाहिद कपूर और कृति सेनन स्टारर फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' फाइनली रिलीज हो गई है और ओपनिंग डे का कलेक्शन भी सामने आ गया है। वैलेंटाइन वीक में रिलीज हुई फिल्म के बेहतर कारोबार करने की उम्मीद निर्माताओं को हैं। Sacnilk.com की एक रिपोर्ट के अनुसार, तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया ने शुक्रवार को भारत में अनुमानित 6.5 करोड़ रुपये की कमाई की।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, री बातों में ऐसा उलझा जिया में शुक्रवार को कुल मिलाकर 14.92 प्रतिशत हिंदी ऑक्यूपेंसी थी। सुबह के शो में 8.8 प्रतिशत, जबकि दोपहर के शो में 11.79 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी रही। शाम के शो और रात के शो में क्रमश: 13.62 प्रतिशत और 25.46 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी रही।

इससे पहले फिल्म ट्रेड एनालिस्ट @SumitkadeI ने अनुमान लगाया था कि  फिल्म ने पहले दिन अच्छा प्रदर्शन किया क्योंकि शुरुआती अनुमान ₹ 7 करोड़ + नेट ओपनिंग हो सकती है।

तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया के बारे में

फिल्म आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के अज्ञात क्षेत्रों में एक असंभव प्रेम कहानी की खोज करती है। फिल्म में, शाहिद कपूर एक रोबोट वैज्ञानिक की भूमिका निभाते हैं, जो भावनाओं को विकसित करता है और अंत में कृति सनोन के चरित्र सिफरा से शादी करता है, जो एक बेहद बुद्धिमान महिला रोबोट है।

तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया अमित जोशी और आराधना साह द्वारा लिखित और निर्देशित है। दिनेश विजन, ज्योति देशपांडे और लक्ष्मण उतेकर ने इसे प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म, जिसमें अनुभवी अभिनेता धर्मेंद्र भी हैं, 9 फरवरी को थिएटर में रिलीज हुई थी।

फिल्म प्यार, ड्रामा, कॉमेडी से भरी हुई है और शाहिद को काफी समय बाद देखने वाले फैन्स के लिए यह फिल्म निश्चित ही बहुत पसंद आने की उम्मीद है। 

टॅग्स :बॉक्स ऑफिस कलेक्शनफिल्मशाहिद कपूरकृति सेनन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीPeddi ट्रेलर लॉन्च में Janhvi Kapoor का ड्रीमी साड़ी लुक इंटरनेट पर छाया

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल