लाइव न्यूज़ :

बॉलीवुड फिल्मों और वेबसीरीज के जरिए हिंदू धर्म को किया जा रहा टारगेट, जनजागृति समिति ने उठाया मुद्दा, होगा ऑनलाइन डिबेट

By एस पी सिन्हा | Updated: July 18, 2020 21:07 IST

हिन्दू जनजागृति समिति ने पिछले कई वर्षों से बॉलीवुड में चल रहे हिन्दू विरोधी षड्यंत्रों को बेनकाब करने के लिए एक विशेष ऑनलाइन संवाद का आयोजन किया है.

Open in App
ठळक मुद्दे इस कार्यक्रम का प्रसारण फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर के माध्यम से रविवार, 19 जुलाई को शाम 7 से 8.30 इस अवधी में किया जाएगा.  हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से सार्वजनिक आवाहन है कि अधिक से अधिक संख्या में देशभक्त नागरिक इसका ऑनलाइन संवाद का लाभ लें.

पटना: हिन्दू जनजागृति समिति का कहना है कि हिन्दू धर्म को पिछले कई वर्षों से विभिन्न बॉलीवुड फिल्मों, वेबसीरीज के माध्यम से लगातार लक्ष्य बनाया जा रहा है. अबतक हिन्दुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली सैकड़ों फिल्मों की स्क्रीनिंग की गई है; लेकिन कभी भी उन पर प्रतिबंध की मांग नहीं की गई. हिन्दू जनजागृति समिति राष्ट्रीय प्रवक्ता, रमेश शिंदे ने एक बयान जारी कर कहा है कि दूसरी ओर, ‘मोहम्मद, द मैसेंजर ऑफ गॉड’ फिल्म का प्रसारण प्रारंभ होने से पूर्व ही प्रतिबंध की मांग की जाती है. क्या इसका अर्थ यह हुआ कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता केवल एक ही धर्म पर लागू होती है?

रमेश शिंदे ने कहा कि हिन्दुओं की धार्मिक भावनाओं का विचार कौन करेगा ? ऐसे कई प्रश्‍न उठाए जा रहे हैं. ‘अ‍ॅमेझॉन प्राईम, नेटफ्लिक्स, ऑल्ट बालाजी, जी 5, जैसे ‘ओटीटी एप्स’ के अनेकों वेबसीरीज के माध्यम से हिन्दू धर्म, संस्कृति, देवताओं और संतों का लगातार अपमान किया जा रहा है. 

हिन्दू जनजागृति समिति ने पिछले कई वर्षों से बॉलीवुड में चल रहे हिन्दू विरोधी षड्यंत्रों को बेनकाब करने के लिए एक विशेष ऑनलाइन संवाद का आयोजन किया है. इस कार्यक्रम का प्रसारण फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर के माध्यम से रविवार, 19 जुलाई को शाम 7 से 8.30 इस अवधी में किया जाएगा. 

रमेश शिंदे ने बताया कि ‘चर्चा हिन्दू राष्ट्र की’ के अंतर्गत आयोजित इस विशेष संवाद में ‘हिन्दूविरोधी बॉलिवूड का पर्दाफाश’ विषय पर सर्वोच्च न्यायालय और मुंबई उच्च न्यायालय के अधिवक्ता सुभाष झा, बॉलीवुड में बढते वंशवाद का तीखा विरोध करनेवाली अभिनेत्री पायल रोहतगी, हिंदुत्वनिष्ठ कार्यकर्ता रमेश सोलंकी, प्रसिद्ध फिल्म निर्माता, निर्देशक और लेखक विनय धूमाले, हिन्दू जनजागृति समिति के राष्ट्रीय प्रवक्ता रमेश शिंदे संबोधित करेंगे. हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से सार्वजनिक आवाहन है कि अधिक से अधिक संख्या में देशभक्त नागरिक इसका ऑनलाइन संवाद का लाभ लें. यह विशेष संवाद निम्नलिखित लिंक पर लाइव प्रसारित किया जाएगा.

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण