लाइव न्यूज़ :

तनुश्री दत्ता का नाना पाटेकर पर फिर फूटा गुस्सा, कहा- 'किसानों के पैसे खाते हैं नाना...'

By मेघना वर्मा | Updated: June 23, 2019 09:18 IST

तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर, गणेश आचार्य, समी सिद्दीकी और राकेश सारंग पर फिल्म हॉर्ट ओके प्लीज की शूटिंग के दौरान हरासमेंट करने का आरोप लगाया था।

Open in App
ठळक मुद्देतनुश्री दत्ता ने बीते साल नाना पाटेकर पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। हलांकि जांच के बाद पुलिस ने नाना पाटेकर को क्लीन चिट दे दिया है।

बीते साल बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर नाना पाटेकर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाकर सबको चौंकाने वाली एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का गुस्सा अभी भी शांत नहीं हुआ है। पुलिस की ओर से एक्टर को क्लीन चिट दिए जाने पर भड़कने वाली तनुश्री का गुस्सा एक बार फिर नाना पर फूटा है। इस बार नान पाटेकर और उनकी चैरिटी फाउंडेशन नाम पर तनुश्री ने कई खुलासे किये हैं। 

साल 2008 में आई फिल्म हॉर्न ओके के सेट पर हुए वाकए को लेकर तनुश्री ने नाना पाटेकर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। उन्हीं के बाद बॉलीवुड की कई बड़ी और छोटी अभिनेत्रियों ने अपने साथ हुए यौन शोषण पर खुलकर बात रखी थी। तनुश्री दत्ता ही भारत में मी टू मू्वमेंट शुरु करने के लिए भी जानी जाती हैं। अब तनुश्री का नाना और उनकी चैरिटी को फ्रॉड बताया है। 

टाइम्स की खबर की मानें तो तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर के लिए कहा, 'नाना पाटेकर का राज जल्द ही लोगों के सामने आएगा। लोगों को पता चलेगा कि कैसे नाना ने हॉर्न ओके प्लीज के सेट पर हुए मामले को लेकर साइड स्टेटमेंट कहलवाए। ताकि वो इनोसेंट साबित हों। नाना ने खुद को बचाने के लिए कानून को भी पैसे खिलाए।'

तनुश्री ने आगे लिखा, 'नाना की टीम ने मीडिया में भी उनकी इमेज को क्लीन रखा। ये सभी को दिख भी रहा है। मगर उन किसानों की मौत का क्या जो रोज सूखे और बढ़ते कर्ज से मर रहे हैं। उस पैसे का क्या जो उनके नाम फाउंडेशन ने किसानों के नाम पर लिए है मगर किसानों को अभी तक बांटे नहीं।'

तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर मिलियन रुपयों के घोटाले का भी आरोप लगाया। तनुश्री ने कहा कि एक्टर जैसे गरीब लाइफस्टाल का दिखावा करते हैं और किसानों के नाम पर मिलियन रुपयों का घोटाला करते हैं। तनुश्री ने कहा कि पुलिस को नाना के खिलाफ सबूत नहीं मिले इसका ये मतलब नहीं कि वो बेकसूर हैं।

तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर, गणेश आचार्य, समी सिद्दीकी और राकेश सारंग पर फिल्म हॉर्ट ओके प्लीज की शूटिंग के दौरान हरासमेंट करने का आरोप लगाया था। लेकिन जांच के बाद पुलिस ने कोई साक्ष्य न मिलने की बात कहते हुए नाना पाटेकर व बाकी आरोपियों को क्लीन चिट दे दी है।

ऐसे में नाना पाटेकर को क्लीन चिट मिल जाने के बाद तनुश्री दत्ता ने कहा था कि वह इस फैसले से आश्चर्य में नहीं हैं। हालांकि वह अपनी निराशा को छिपा नहीं सकती हैं। एक्ट्रेस ने पुलिस के अधिकारियों पर कई संगीन आरोप लगाए और कानून को बिकाऊ करार दिया है।

टॅग्स :तनुश्री दत्तानाना पाटेकर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसुपारी किलर 'उस्तरा' की कहानी दर्शकों को आई पसंद, 'ओ रोमियो' की कमाई 39 करोड़ पार

भारतBMC Election 2026: 9 साल बाद बीएमसी चुनाव, सुबह-सुबह वोट डालने निकले स्टार, अक्षय कुमार, हेमा मालिनी,  सचिन तेंदुलकर, दिव्या दत्ता, जॉन अब्राहम, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की'महादेव कह रहे हैं कि अगले 7 वर्षों तक वह प्रधानमंत्री बने रहेंगे, सारे षड़यंत्र फेल हो जाएंगे': पीएम मोदी के समर्थन में तनुश्री दत्ता ने किया पोस्ट

बॉलीवुड चुस्कीहाथ जोड़ कर नाना पाटेकर ने मांगी माफी

बॉलीवुड चुस्कीफैन को थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल होने के बाद नाना पाटेकर ने दी सफाई; शख्स से मांगी माफी, कहा- "गलती हो गई..."

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?