Tanhaji Teaser: 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' का धमाकेदार टीजर रिलीज, इस खास दिन रिलीज होगा ट्रेलर
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: November 15, 2019 04:37 PM2019-11-15T16:37:04+5:302019-11-15T16:37:04+5:30
अजय देवगन की मोस्ट अवेटेट फिल्म का ट्रेलर 19 नंवबर को रिलीज किया जाएगा। इस ट्रेलर का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
अजय देवगन फिल्मों को लेकर फैंस के बीच अलग ही उत्साह देखने को मिलता है। अजय जल्द एक नई फिल्म के जरिए फैंस से रुबरु होने वाले हैं। अजय 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' लेकर आ रहे हैं। अजय की इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच जमकर उत्साह है। फिल्म को ओम राउत डायरेक्ट कर रहे हैं। इस फिल्म में अजय के साथ सभी के लुक का पोस्टर रिलीज किया जा चुका है। अब फिल्म का ट्रेलर कब रिलीज होगा अनाउंसमेंट कर दिया गया है।
अजय देवगन की मोस्ट अवेटेट फिल्म का ट्रेलर 19 नंवबर को रिलीज किया जाएगा। इस ट्रेलर का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म का आज टीजर फैंस के सामने पेश कर दिया गया है। टीजर काफी दमदार रूप में पेश किया गया है।
टीजर में अजय देवगन रणभूमि में मराठाओं का झंडा उठाए नजर आ रहे हैं। वह पूछते दिख रहे हैं कि स्वराज से बढ़कर क्या ? तानाजी का टीजर वीडियो प्रॉमिसिंग है। अब इस टीजर के बाद ट्रेलर को लेकर फैंस के बीच और भी उत्सुकता बढ़ गई है।
फिल्म में अजय देवगन के अलावा सैफ अली खान भी लीड रोल में नजर आने वाले हैं। काजोल का फिल्म में गेस्ट अपीयरेंस रोल है। लंबे अरसे बाद अजय और काजोल साथ में काम करने जा रहे हैं। फिल्म 10 जनवरी 2020 को पर्दे पर रिलीज होने वाली है।
तानाजी की कहानी 17वीं सदी पर बेस्ड है। इसका निर्देशन ओम राउत ने किया है। फिल्म तानाजी मालुसरे की जिंदगी पर बनी है। ये अजय देवगन की 100वीं फिल्म है। फिल्म में वे सुबेदार तानाजी मालुसरे का रोल निभाएंगे। वहीं सैफ अली खान उदय भान और शरद केलकर छत्रपति शिवाजी महाराज का रोल अदा करेंगे।