Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: फिर से शो में वापस आ रही है दयाबेन, मगर ये है बड़ा ट्विस्ट

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: November 30, 2019 12:26 PM2019-11-30T12:26:23+5:302019-11-30T12:26:23+5:30

एक बार फिर दिशा वकानी के तारक मेहता का उल्टा चश्मा में वापस लौटने की रिपोर्ट्स हैं, मगर दिशा वकानी की वापसी को लेकर एक बड़ा ट्विस्ट है

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: Disha Vakani aka Daya Ben to return for her husband Jethalal? | Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: फिर से शो में वापस आ रही है दयाबेन, मगर ये है बड़ा ट्विस्ट

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: फिर से शो में वापस आ रही है दयाबेन, मगर ये है बड़ा ट्विस्ट

तारक मेहता का उल्टा चश्मा एक लंबे समय से फैंस मनोरंजित कर रहा है। फैंस को काफी समय से शो में दयाबेन का इंतजार भी। क्योंकि काफी टाइम से शो से दयाबेन नदारत हैं। अब फैंस का इंतजार खत्म हो रहा है क्योंकि शो की दयाबेन यानि दिशा वकानी एक फिर से शो में अपनी वापसी कर रही हैं। 

दया 2017 से शो में नहीं दिखी हैं। मैटरनिटी लीव पर जाने के बाद से वह शो में वापस नहीं आई हैं। दिशा के शो में वापस आने की खबरें कई बार आ चुकी हैं। लेकिन फैंस को लेकर निराशा की हाथ लगी है। अब एक बार फिर से तारक मेहता में दिशा के वापस लौटने की खबरें जोरों पर हैं।

बॉलीवुड लाइफ की खबर के अनुसार दिशा वकानी जल्द शो में फिर से वापस आ सकती हैं। जहां वह पति जेठालाल को वीडियो कॉल करती नजर आएंगी। अपकमिंग एपिसोड में बागा जेठालाल को अपने सपने के बारे में बताएगा। बागा के सपने के अनुसार जेठालाल बीमार हो कर बिस्तर पर हैं।


बागा जेठालाल को डराते हुए कहेंगे कि उनका सपना हमेशा सच होता है। ऐसे में हालात में जेठालाल सोचते हैं कि काश उनकी सेवा करने के लिए दया होतीं। अगर बागा का ये सपना सच होता है कि तो फैंस के लिए खुशखबरी है कि दया जल्द फैंस से रूबरू होने वाली हैं।

फैंस का कहना है कि बागा का सपना मेकर्स की तरफ से दिशा वकानी की वापसी को लेकर इशारा है। दिशा वकानी की गैरमैजूदगी के कारण से शो की टीआरपी पर काफी असर पड़ा है।

Web Title: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: Disha Vakani aka Daya Ben to return for her husband Jethalal?

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे