तारक मेहता का उल्टा चश्मा की बबीताजी को कोर्ट से राहत, मुनमुन दत्ता के खिलाफ 5 FIR पर रोक लगाई

By अनिल शर्मा | Updated: June 19, 2021 15:42 IST2021-06-19T15:35:50+5:302021-06-19T15:42:42+5:30

न्यायमूर्ति हेमंत गुप्ता और न्यायमूर्ति वी. रामसुब्रमण्यम की पीठ ने कहा, आप कहती हैं कि आप एक महिला हैं, लेकिन हमें बताएं कि क्या महिलाओं के पास पुरुषों की तुलना में बेहतर अधिकार हैं या उन्हें भी समान अधिकार हैं?

taarak mehta ka ooltah chashmah babita ji as munmun dutta gets relief from supreme court in firs filed gainst her | तारक मेहता का उल्टा चश्मा की बबीताजी को कोर्ट से राहत, मुनमुन दत्ता के खिलाफ 5 FIR पर रोक लगाई

तारक मेहता का उल्टा चश्मा की बबीताजी को कोर्ट से राहत, मुनमुन दत्ता के खिलाफ 5 FIR पर रोक लगाई

Highlightsमुनमुन दत्ता के खिलाफ दर्ज FIR सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोकपिछले महीने मुनमुन ने एक वीडियो में जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल किया थाबबीताजी पर 5 एफआईआर दर्ज किए गए थे

टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) की बबीताजी यानी मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta aka Babita Ji) के खिलाफ कथित रूप से जातिवादी गाली का इस्तेमाल करने के लिए आपराधिक कार्यवाही पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा, आपने जो कहा वह एक पूरे समुदाय को बदनाम करने के लिए हो सकता है। कोर्ट ने उनके खिलाफ दर्ज हुई 5 एफआईआर पर रोक लगा दी है।

सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा?

न्यायमूर्ति हेमंत गुप्ता और न्यायमूर्ति वी. रामसुब्रमण्यम की पीठ ने कहा, आप कहती हैं कि आप एक महिला हैं, लेकिन हमें बताएं कि क्या महिलाओं के पास पुरुषों की तुलना में बेहतर अधिकार हैं या उन्हें भी समान अधिकार हैं?

मुनमुन के वकील ने दिया था ये तर्क

मुनमुन के वकील पुनीत बाली ने तर्क दिया कि पिछले महीने एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किए गए वीडियो में, दत्ता ने जानबूझकर 'भंगी' शब्द का इस्तेमाल नहीं किया था और इस शब्द का इस्तेमाल पश्चिम बंगाल में उन लोगों के लिए किया गया था जिन्होंने नशा किया था।

पीठ ने जवाब दिया कि यह सच नहीं है। शीर्ष अदालत ने मुनमुन के वकील को फटकार लगाते हुए कहा, आपको सूचित नहीं किया जा सकता है। हर कोई अर्थ जानता है। बांग्ला में एक ही शब्द का प्रयोग किया जाता है। वह कोलकाता में थी जब उसने यह कहा।"

रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस के खिलाफ ये FIR राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र में दर्ज की गई थीं। उन पर अपने एक मेकअप वीडियो में जातिसूचक शब्दका इस्तेमाल करने का आरोप है।

क्या है मुनमुन का विवाद?
मुनमुन दत्ता ने पिछले महीने एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें वे मेकअप के बारे में बता रही थीं। मुनमुन ने वीडियो में कहा था, ‘मैं यूट्यूब पर आने वाली हूं। मैं अच्‍छा दिखना चाहती हूं। मैं किसी की तरह नहीं दिखना चाहती।' इसी वीडियो में उन्होंने दलित जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल किया था।

Web Title: taarak mehta ka ooltah chashmah babita ji as munmun dutta gets relief from supreme court in firs filed gainst her

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे