लाइव न्यूज़ :

जेएनयू हिंसा पर भड़कीं तापसी पन्नू, कहा-ये हमेशा के लिए गहरा जख्म दे जाएगा

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 13, 2020 14:02 IST

बॉलीवुड स्टार्स का जेएनयू हिंसा के बाद गुस्सा फूट रहा है। हर कोई अलग अलग तरह से अपनी प्रतिक्रया पेश कर रहे हैं। साथ ही जेएनयू में जो हुआ उसकी कड़ी निंदा कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देजेएनयू में हुए हमले पर तापसी पन्नू ने ट्ववीट करके अपनी प्रतिक्रिया पेश की हैजेएनयू में बीती रात नकाबपेशों मे छात्रों पर शिक्षकों के साथ मारपीट की है

जवाहर लाल नेहरू यूनीवर्सिटी में बीती रात जमकर बवाल हुआ है। चेहरे पर नकाब बांधे कुछ लोगों ने जेनएयू कैंपस के अंदर घुसकर छात्रों और शिक्षकों पर हमला किया है। इस हमले में छात्रसंघ की अध्यक्ष आइशी घोष भी बुरी तरह से घायल हो गई हैं। इस पर बॉलीवुड सितारों के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं।

बॉलीवुड स्टार्स का जेएनयू हिंसा के बाद गुस्सा फूट रहा है। हर कोई अलग अलग तरह से अपनी प्रतिक्रया पेश कर रहे हैं। साथ ही जेएनयू में जो हुआ उसकी कड़ी निंदा कर रहे हैं।

ऐसे में जेएनयू में हुई हिंसा पर एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने भी अपना पक्ष रखा है। तापसी अपने बेवाक बोलने के अंदाज के लिए जानी जाती हैं। तापसी हर एक मुद्दे पर अपनी खुलकर राय व्यक्त करती रहती हैं।

इस बार जेनएयू में हुए हमले पर तापसी ने लिखा है कि  जहां बच्चों का भविष्य संवारा जाता है उस जगह की ऐसी हालत कर दी गई है। ये हमेशा के लिए गहरा जख्म दे जाएगा। ये कभी ना ठीक हो पाने वाला डैमेज है,आखिर किस तरह की चीजें यहां शेप हो रही हैं. ये हम सब के देखने के लिए है। ये बेहद दुखदायी है।

इसके बाद तापसी ने एक और ट्वीट किया है। तापसी ने लिखा है कि  दिल और दिमाग की रेस में सिर्फ 6 मिनट का अंतर है। दिल अगर पहले काम करना बंद करता है तो उसके रुकने के बाद दिमाग के पास भी सिर्फ 6 ही मिनट हैं, खत्म तो वो भी होगा। हम शायद इस वक्त उस मध्यांतर में हैं।

जानें पूरा मामला

जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी एक बार फिर से सुर्खियों में है। यहां एक बार फिर से बवाल हुआ है।चेहरे पर नकाब बांधे कुछ लोगों ने जेनएयू कैंपस के अंदर घुसकर छात्रों और शिक्षकों पर हमला किया है। अचानक हुए इस हमले में छात्रसंघ की अध्यक्ष आइशी घोष बुरी तरह से घायल हो गई हैं।

घटना को देखने वालों का मानना है कि शाम करीब 6.30 बजे लगभग 50 नकाब बांधे गुंडे जेएनयू कैंप, में घुस आए और छात्रों पर हमला करना शुरू कर दिया। इन लोगों ने कैंपस में मौजूद कारों को तोड़ा और हॉस्टल में तोड़फोड़ की है। अब इस पर सभी एक जुट होते नजर आ रहे हैं।

टॅग्स :जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)तापसी पन्नू
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टJNU छात्रों और पुलिस के बीच झड़प, कोर्ट ने आरोपी छात्रों को 25000 रुपये के मुचलके पर जमानत मंजूर

भारतJNU Controversy: जिन छात्रों ने PM मोदी और अमित शाह के खिलाफ अपमानजनक नारे लगाए थे, उन्हें यूनिवर्सिटी से निकाला जाएगा

भारतये अपने आप नारे लगवाते हैं, उन्हें 5 साल से जेल में डाला हुआ है, कांग्रेस नेता का बयान वायरल

भारतशरजील और उमर को जमानत नहीं मिली तो सबकी क़ब्र खोद दो?, कपिल मिश्रा बोले-सांपों के फन कुचले जा रहे हैं, संपोले बिलबिला रहे हैं?

भारतमोदी, शाह की कब्र खोदेगी?, जेएनयू परिसर में पीएम मोदी और अमित शाह के खिलाफ विवादास्पद नारे?, खालिद-इमाम को जमानत नहीं, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?