लाइव न्यूज़ :

फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' के ट्रेलर ने पार किए 100 मिलियन व्यूज, काजोल ने शेयर की ये शानदार तस्वीर

By एएनआई | Updated: December 27, 2019 18:14 IST

फिल्म के दो ट्रेलर को बहुत ही कम समय में 100 मिलियन से अधिक बार देखा गया। फिल्म के पहले ट्रेलर से मिली गर्म प्रतिक्रिया के बीच, निर्माताओं ने फिल्म के दूसरे ट्रेलर को भी लॉन्च कर दिया। जिससे दर्शकों के बीच का उत्साह बढ़ा। काजोल ने फिल्म के पोस्टर को 100 प्लस मिलियन टैग के साथ टवीट किया और कैप्शन भी दिया: " इस आदमी ( तानाजी) को लोगों के प्यार ने बनाया है। #Tanhaji The Unsung Warrior,in cinemas10th January, in 3D"

Open in App
ठळक मुद्देयह 3D फिल्म 10 जनवरी 2020 को रिलीज होने वाली है।फिल्म में काजोल सावित्रीबाई मालुसरे का किरदार निभा रही हैं।

बॅालीवुड एक्टर अजय देवगन और काजोल स्टारर फिल्म 'तानाजी : द अनसंग वॉरियर' ने रिलीज से पहले ही धमाका कर दिया है। फिल्म के दो ट्रेलर रिलीज हुए थे जिनमें कुल मिलाकर अब तक 100 मिलियन (10 करोड़) व्यूज आ चुके हैं। यानी इतने कम समय में किसी ट्रेलर पर इतने व्यूज आना बड़ी बात है। 

फिल्म एक्ट्रेस काजोल ने 100 मिलियन व्यूज की खुशी को फैंस के साथ शेयर किया है। उन्होंने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है जिसमें अजय देवगन तानाजी के किरदार में नजर आ रहे हैं और ऊपर लिखा है... 100 मिलियन व्यूज (2 ट्रेलर्स से)

साथ ही काजोल ने कैप्शन में लिखा है, "इस आदमी ( तानाजी) को लोगों के प्यार ने बनाया है। #Tanhaji The Unsung Warrior,in cinemas10th January, in 3D"

दूसरा ट्रेलर हमें इतिहास में वापस ले जाता है, खासकर 4 फरवरी, 1670 को, जब 'सर्जिकल स्ट्राइक' हुआ था जिसने मुगलों को हिला दिया था'। वीडियो में मराठों और कोंढाना जिले मे मुगलों के बीच क्रूर लड़ाई को दर्शाया गया है।

ट्रेलर में दिखाया गया है कि अजय देवगन 'मराठा' और 'स्वराज' और 'सत्या' के सिद्धांत के लिए लड़ रहे है, वह बहादुर मराठा योद्धा तानाजी मालुसरे की भूमिका में हैं।

काजोल, जो कि तन्हाजी, सावित्रीबाई मालुसरे की पत्नी का किरदार निभा रही हैं, काजोल को एक मजबूत चरित्र के रूप में दिखाया गया है, जो दृढ़ निर्णय लेने में तानाजी का साथ देती है।

सैफ अली खान, जो प्रतिपक्षी की भूमिका निभा रहे हैं। वह एक राजपूत अधिकारी उदय भान के रूप में है, जो मुगल सम्राट औरंगजेब के लिए काम करता है। यह 3D फिल्म 10, जनवरी 2020 को रिलीज होने के लिए तैयार है।

 

 

 

टॅग्स :तानाजी: द अनसंग वॉरियरकाजोलअजय देवगन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'दृश्यम 3' के डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने अक्षय खन्ना के फिल्म छोड़ने पर कहा: 'उनसे बात करने का कोई मतलब नहीं, वह दूसरी दुनिया में हैं'

बॉलीवुड चुस्कीSalman Khan Birthday 2025: 60 साल के हुए भाईजान, बॉलीवुड सेलेब्स ने ऐसे लुटाया प्यार

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय खन्ना छोड़ी 'दृश्यम 3', मेकर्स द्वारा ₹21 करोड़ की फीस और विग पहनने की मांग को नहीं मानने पर अभिनेता ने उठाया कदम

बॉलीवुड चुस्की2 अक्टूबर को लौटेगा विजय सलगांवकर, अजय देवगन ने किया 'दृश्यम 3' का ऐलान

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक साड़ी में काजोल ने कराया फोटोशूट, 51 की उम्र में बिखेरा ग्लैमरस का जादू

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?