रेप के आरोपी चिन्मयानंद तबियत खराब होने के चलते अस्पताल में भर्ती हैं।पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद पर बलात्कार का आरोप लगाने वाली छात्रा को बुधवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया। छात्रा पुलिस ने जबरन वसूली के मामले में गिरफ्तार किया है। बुधवार को लड़के घर से उसको उठा लिया गया है। गिरफ्तारी के बाद उसे चिकित्सकीय परीक्षण के लिए ले जाया गया। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ एसआईटी को कई वीडियो और मैसेज दिखाए थे। ऐसे में इस सबके बाद अब एक्ट्रेस स्वरा भास्कर का चिन्मयानंद पर गुस्सा फूटा है।
एक्ट्रेस मे चिन्मयानंद पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया है। स्वरा का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर छा गया है। इस पर फैंस जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। स्वरा इस मामले पर पहले भी प्रतिक्रिया दे चुकी हैं।
स्वरा ने ट्वीट करके लिखा है कि सुबह 6 बजे मसाज, दोपहर 2:30 बजे सेक्स-कानून की छात्रा का चिन्मयानंद के साथ यह भयानक सत्र और क्योंकि इस व्यक्ति पर अभी तक रेप के कोई चार्ज नहीं लगे हैं। इस ट्वीट के जरिए कहा है कि चिन्मायानंद पर कोई चार्ज नहीं लग रहा है।
स्वरा कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। एक्ट्रेस जल्द शीर कार्मा फिल्म नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में स्वरा के साथ शबाना आजामी और दिव्या दत्ता भी नजर आएंगी। स्वरा इससे पहले वीरे दी वेडिंग में नजर आईं थीं, इस फिल्म में एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज फैंस को देखने को मिला था।