दो साल पहले की खबर शेयर कर ट्रोल हुईं स्वरा भास्कर, बाद में दी अपनी सफाई

By मेघना वर्मा | Published: October 4, 2019 01:06 PM2019-10-04T13:06:06+5:302019-10-04T13:06:55+5:30

स्वरा भास्कर हर बार अपने ट्रोलर्स को मुंह तोड़ जवाब देती हैं। स्वरा के वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द ही वो फिल्म शीरकोर्मा में दिखाई देंगी। 

swara bhaskar troll for shearing two years old news on social media | दो साल पहले की खबर शेयर कर ट्रोल हुईं स्वरा भास्कर, बाद में दी अपनी सफाई

दो साल पहले की खबर शेयर कर ट्रोल हुईं स्वरा भास्कर, बाद में दी अपनी सफाई

Highlightsस्वरा भास्कर को आईफा अवॉर्डस में फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' के लिए बेस्ट स्पोर्टिंग एक्ट्रेस के लिए नॉमिनेट किया गया है। स्वरा भास्कर का हाल ही में बॉयफ्रेंड हिमांशु शर्मा से ब्रेकअप हुआ है।

स्वरा भास्कर अक्सर ही सोशल मीडिया पर अपने बयानों और टिप्पणियों के लिए जानी जाती हैं। एक बार फिर से स्वरा ट्रोलिंग का शिकार हो गई हैं। जिसके बाद लोग उन्हें ट्वीट करके बातें भी सुना रहे हैं। स्वरा ने इस बात के लिए अपनी सफाई भी पेश कर दी है। 

दरअसल स्वरा भास्कर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक न्यूज शेयर की। यह खबर 2 अक्टूबर 2017 की है। जिसे पढ़कर स्वरा ने इसे शेयर किया। दरअसल दो साल पहले गुजरात के आनंद जिले में एक मंदिर के बाहर गरबा देखने वाले दलित व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई थी। इसी खबर को स्वरा ने शेयर कर लिखा था, 'ये इंडिया में क्या हो रहा है, आपको कई हक नहीं बनता कि किसी दलित आदमी को पीटकर उसकी हत्या कर दो क्योंकि वो गरबा देख रहा है।'

स्वरा के इस पोस्ट के चंद मिनटों बाद ही लोगों ने इस घटना पर रिएक्शन देना शुरु कर दिया। एक यूजर ने लिखा कि ये 2017 की खबर है अब नई खबर नहीं मिली तो 2017 की खबर ही शेयर करोगी। वहीं एक यूजर ने लिखा, ये तो दो साल पहले की खबर है इसे अभी क्यों शेयर कर रही हो, तुम्हारा क्या एजेंडा है। 

इन सभी ट्वीट के बाद स्वरा ने अपनी सफाई में एक और ट्वीट किया। स्वरा ने ट्वीट कर लिखा, 'प्लीज नोट- ये न्यूज आर्टिकल 2 अक्टूबर 2017 का है, मैंने आर्टिकल को पढ़ते हुए डेट लाइन नहीं देखी थी। ये मेरा दुर्भाय है मगर फिर भी ये घटना बेहद खराब है।'

स्वरा ने इसी के साथ एक यूजर का और रिप्लाई करते हुए लिखा, 'थैंक्स, पर मैंने अब इसे करेक्टर कर लिया है। ये कोई गलत चीज नहीं है और इस खबर को सिर्फ दो साल ही हुए हैं। ये अभी भी अचम्भित करने वाली है। आशा करती हूं आप भी इस बात पर अग्री करती होंगी।' स्वरा के इस ट्वीट पर लोगों ने उन्हें एक बार फिर से ट्रोल करना शुरू कर दिया है। 

स्वरा भास्कर इससे पहले भी कई बार ट्रोल हो चुकी हैं। मगर हर बार वो अपने ट्रोलर्स को मुंह तोड़ जवाब देती दिखाई देती हैं। स्वरा के वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द ही वो फिल्म शीरकोर्मा में दिखाई देंगी। 

Web Title: swara bhaskar troll for shearing two years old news on social media

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे