लाइव न्यूज़ :

दोस्ती हो तो ऐसी! स्वरा भास्कर के लिए सोनम कपूर ने टाल दी थी शादी की डेट

By भारती द्विवेदी | Updated: May 30, 2018 17:37 IST

'फिल्म वीरे दी वेडिंग' की प्रमोशन के दौरान स्वरा ने इस बात का खुलासा किया है।

Open in App

मुंबई, 30 मई: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर और स्वरा भास्कर काफी अच्छी दोस्त हैं। दोनों की दोस्ती की चर्चा सोशल मीडिया से लेकर बॉलीवुड की गलियारों में होती है। फिलहाल ये दोनों ही रिया कपूर की फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' में साथ काम कर रही हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि अपनी दोस्त स्वरा भास्कर के लिए सोनम कपूर ने अपनी शादी की डेट तक आगे बढ़ा दी थी। 'फिल्म वीरे दी वेडिंग' के प्रमोशन के लिए पूरी स्टार कास्ट रेडियो सिटी पहुंची थी। जहां इंटरव्यू में स्वरा ने इस बात का खुलासा किया कि उनके लिए सोनम ने अपनी शादी के डेट तक आगे बढ़वा दी थी।

दरअसल सोनम कपूर की एस्ट्रोलॉजर ने सोनम-आनंद आहूजा की शादी के लिए 12 मार्च का दिन बेहतर बताया था। लेकिन 12 मार्च को ही स्वरा भास्कर के भाई ईशान अपनी गर्लफ्रेंड के साथ शादी कर रहे थे। जिसकी वजह से स्वरा सोनम की शादी में नहीं आ सकती थी। जब ये बात सोनम को पता चली तो पहले वो काफी अपसेट हुईं लेकिन बाद में स्वरा और सोनम ने अपनी-अपनी फैमिली में बात करके शादी की डेट्स आगे बढ़वाई। 

बता दें कि सोनम कपूर ने आठ मई को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा से शादी की है। आनंद दिल्ली के एक बड़े बिजनेस घराना से तात्लुक रखते हैं। आनंद फिलहाल क्लॉथिंग कंपनी भाने के सीईओ और फाउंडर हैं। इसके साथ ही वो दिल्ली में वेज-नॉन-वेज नामक मल्टी ब्रांड स्नीकर बुटीक भी चलाते हैं। भारत में पहला मल्‍टी-ब्रांड स्‍नीकर (जूते) बुटीक खोलने का श्रेय सोनम के पति आनंद आहूजा को जाता है। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें। 

टॅग्स :स्वरा भाष्करसोनम कपूरवीरे दी वेडिंगआनन्द आहूजा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की69 के हुए अनिल कपूर, सोनम कपूर ने शेयर कीं पापा की अनसीन और थ्रोबैक तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीसोनम कपूर ने दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की, बेबी बंप दिखाते हुए कैप्शन लिखा- 'मदर'

भारतस्वरा भास्कर के पति फहाद अहमद को एनसीपी (एसपी) युवा विंग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया

बॉलीवुड चुस्कीकॉपीराइट उल्लंघन के चलते अभिनेत्री स्वरा भास्कर का एक्स अकाउंट स्थायी रूप से निलंबित

भारतAnushakti Nagar Election Results 2024: फहाद अहमद की हार पर एल्विश यादव ने कसा तंज, कहा- 'स्वरा भास्कर के हिजाब न पहनने की मिली सजा'

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?