लाइव न्यूज़ :

'अपराध, असमानता और अराजकता की भयावह अभिव्यक्ति है', 9 साल की बच्ची से रेप के बाद हत्या पर बिफरीं स्वरा भास्कर

By अनिल शर्मा | Updated: August 4, 2021 12:39 IST

दिल्ली के कैंट इलाके में एक 9 साल की बच्ची के साथ रेप और हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, श्मशान घाट के सामने गांव पुरानी नांगल में 9 साल की लड़की अपने माता पिता के साथ रहती थी।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के कैंट इलाके में एक 9 साल की बच्ची के साथ रेप और हत्या का मामला सामने आया हैलड़की अपने माता-पिता के साथ श्मशान घाट के सामने गांव पुरानी नांगल में रहती थीइसी श्मशान घाट में बच्ची की लाश बरामद की गई थी

दिल्लीः अभिनेत्री स्वरा भास्कर एक मुखर शख्सियत के तौर पर जानी जाती हैं। वह सामाजिक और बुनियादी मुद्दों पर खूब ट्वीट करती हैं। और लोगों से बहस भी करती हैं। इस बीच अभिनेत्री ने दिल्ली में 9 साल की मासूम के साथ रेप और उसकी हत्या को लेकर अपना गुस्सा जाहिर किया है। स्वरा भास्कर ने इस घिनौने कृत की खूब लानत-मलानत की है।

स्वरा भास्कर ने इस घटना को लेकर एक के बाद एक ट्वीट किए। स्वरा भास्कर ने लिखा- 'शर्मनाक, औरतों और बच्चियों के प्रति होने वाले ये धिनौने अपराध आखिर कब रुकेंगे? इसके बाद स्वरा ने एक और ट्वीट किया और घटना को अपराध, असमानता और अराजकता की भयावह (कुत्सित) अभिव्यक्ति (प्रदर्शन) बताया। 

स्वरा भास्कर ने ट्वीट किया- 9 साल की बच्ची के साथ रेप, हत्या और उसकी लाश का जबरनअंतिम संस्कार! वह दलित है। बलात्कारी एक पुजारी था .. राष्ट्रीय राजधानी में .. यह अपराध, असमानता और अराजकता की अधिक स्पष्ट और भयानक( घिनौनी) अभिव्यक्ति है ?! क्या मुझे 2012 दिसंबर की नाराजगी याद आ रही है??

बता दें दिल्ली के कैंट इलाके में एक 9 साल की बच्ची के साथ रेप और हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, श्मशान घाट के सामने गांव पुरानी नांगल में 9 साल की लड़की अपने माता पिता के साथ रहती थी। रविवार की शाम को वह अपनी मां को बता कर श्मशान घाट में लगे वाटर कूलर से ठंडा पानी लेने गई थी। लेकिन वह लौटी नहीं। पुलिस ने ये भी बताया है कि पुजारी ने पुलिस बुलाने के लिए मना किया था। लड़की मां से कहा गया कि इसे करंट लग गया था।

टॅग्स :स्वरा भाष्करबॉलीवुड गॉसिपक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीPeddi ट्रेलर लॉन्च में Janhvi Kapoor का ड्रीमी साड़ी लुक इंटरनेट पर छाया

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल