लाइव न्यूज़ :

सुष्मिता सेन ने फिल्म ताली से शेयर किया फर्स्ट लुक, ट्रांसजेंडर एक्टिविस्ट गौरी सावंत का निभाएंगी किरदार

By मनाली रस्तोगी | Updated: October 6, 2022 14:32 IST

सुष्मिता सेन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर गुरुवार को अपनी आने वाली फिल्म ताली का फर्स्ट लुक शेयर किया। एक्ट्रेस फिल्म में ट्रांसजेंडर एक्टिविस्ट गौरी सावंत का किरदार निभाते हुए नजर आएंगी।

Open in App
ठळक मुद्देताली के पहले पोस्टर में सुष्मिता सेन गौरी सावंत के लुक में नजर आ रही हैं।उन्होंने लाल हरे रंग की साड़ी पहनी हुई है जिसके साथ माथे पर बड़ी गोल मैरून बिंदी भी है।गौरी सावंत को कौन बनेगा करोड़पति सीजन 9 में देखा गया था।

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर गुरुवार को अपनी आगामी फिल्म ताली का फर्स्ट लुक साझा किया। ताली ट्रांसवुमन गौरी सावंत की बायोपिक है। इस फिल्म के जरिए सुष्मिता उनकी जिंदगी का चित्रण करती नजर आएंगी। ताली के पहले पोस्टर में वह गौरी सावंत के लुक में नजर आ रही हैं। उन्होंने लाल हरे रंग की साड़ी पहनी हुई है जिसके साथ माथे पर बड़ी गोल मैरून बिंदी भी है।

गौरी सावंत को कौन बनेगा करोड़पति सीजन 9 में देखा गया था और उषा उत्थुप ने सेक्स वर्कर्स के लिए घर बनाने के लिए पैसे जुटाने के लिए उनका समर्थन किया था। वहीं, फिल्म ताली का फर्स्ट लुक साझा करते हुए सुष्मिता सेन ने कैप्शन में लिखा, "बजाउंगी नहीं, बजवाउंगी!" सुष्मिता के पोस्ट पर उनकी भाभी चारू असोपा ने भी कमेंट किया। उन्होंने लिखा, "वाह फर्स्ट लुक कमाल का है आप पर गर्व है दीदी। आगे देख रहे हैं लव यू दीदी।"

गौरी सावंत मुंबई की एक ट्रांसजेंडर एक्टिविस्ट हैं। उन्हें विक्स एड में एक ट्रांसजेंडर मां के रूप में दिखाया गया है, जिन्होंने तीसरे लिंग के रूढ़िवादी प्रतिनिधित्व को तोड़ने के लिए एक अनाथ लड़की की परवरिश की। उन्होंने सीजन 9 में कौन बनेगा करोड़पति की मदद से जीती राशि से खारघर के पास सेक्स वर्कर्स के लिए घर बनाने के लिए पैसे जुटाए।

टॅग्स :सुष्मिता सेनबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीPeddi ट्रेलर लॉन्च में Janhvi Kapoor का ड्रीमी साड़ी लुक इंटरनेट पर छाया

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल