लाइव न्यूज़ :

चार साल तक इस गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं सुष्मिता सेन, वीडियो शेयर कर कहा-एक थका हुआ शरीर जो ढेर...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 18, 2020 11:09 IST

हाल ही में एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सुष्मिता वर्कआउट करती नजर आ रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसुष्मिता सेन (Sushmita Sen) भी इन दिनों सेल्फ आइसोलेशन का पालन करते हुए घर में अपना समय बिता रही हैंइस बीच सुष्मिता सेन ने खुलासा किया है वह छह साल पहले एडिसन नाम की बीमारी से ग्रस्त थीं

बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) भी इन दिनों सेल्फ आइसोलेशन का पालन करते हुए घर में अपना समय बिता रही हैं। घर में रहते हुए भी सुष्मिता काफी एक्टिव हैं। वह आए दिन कोई ना कोई फोटो अपने फैंस के लिए शेयर करती रहती हैं।इस बीच सुष्मिता सेन ने खुलासा किया है वह छह साल पहले एडिसन नाम की बीमारी से ग्रस्त थीं। जिसको उन्होंने अपने दृढ़ संकल्प और नन चाक के वर्क आउट से खत्म किया।

इस बात की जानकारी फैंस को खुद सुष्मिता सेन ने दी है। हाल ही में एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सुष्मिता वर्कआउट करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को यूट्यूब पर शेयर करते हुए सुष्मिता ने एक लंबा चौड़ा पोस्ट भी शेयर किया है।

इस पोस्ट के जरिए सुष्मिता ने अपनी बीमारी के बारे में बताया है।अपने पोस्ट में उन्होंने अपनी एडिसन बीमारी के बारे में बताया। सुष्मिता सेन ने बताया कि इस बीमारी के चलते उनका इम्यून सिस्टम काफी कमजोर हो गया था। 

सुष्मिता सेन ने पोस्ट में लिखा, 'मुझे सितंबर साल 2014 में एक ऑटो इन्यून से जुड़ी बीमारी का पता चला जिसका नाम एडिसन था। इसने मुझे ऐसा महसूस कराया कि मेरे अंदर कोई लड़ाई नहीं बची है। एक थका हुआ शरीर जो ढेर सारी निराशा और आक्रामकता से भरा हुआ। मेरी आंखों के नीचे काले घेरे पड़ गए थे। मैं उस पल को बयां नहीं कर सकती जब मैंने इससे ठीक होने के लिए चार साल लड़ाई लड़ी'सुष्मिता सेन ने आगे लिखा, 'बहुत परेशानी के बाद मैंने अपने दिमाग को मजबूत किया और अपने शरीर को इसके लिए तैयार किया। मैंने नन चाक पर ध्यान लगाया, आक्रामकता को बाहर निकाला। इस बीमारी से मैं लड़ी और फिर दर्द मेरे लिए एक कला बन गया। मैं समय पर ठीक हो गई, 2019 तक मेरी एड्रेनल ग्लैंड् एक्टिव हो गई, अब कोई स्टेरॉयड और ऑटो इम्यून की परेशानी नहीं है'।

साथ ही सुष्मिता ने अपने चाहने वालों को एक सीख भी दी है कि कोई भी आपके शरीर को आपसे से ज्यादा नहीं जानता है तो इसकी सुनें। हम सब में एक योद्धा है, कभी हार नहीं मानें, मेरे टीचर नुपुर शिखारे का धन्यवाद इस बीमारी भरी से निकालने के लिए। सुष्मिता का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

टॅग्स :सुष्मिता सेनबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच