लाइव न्यूज़ :

3 साल बाद सुष्मिता सेन ने रोहमन के साथ तोड़ा रिश्ता, बोलीं- रिलेशनशिप खत्म, प्यार बना रहेगा

By अनिल शर्मा | Updated: December 24, 2021 12:24 IST

गौरतलब है कि सुष्मिता और रोहमन साल 2018 से ही एक दूसरे को डेट कर रहे थे। उनकी दोस्ती इंस्टाग्राम पर ही हुई थी।

Open in App
ठळक मुद्दे सुष्मिता और रोहमन साल 2018 से ही एक दूसरे को डेट कर रहे थेदोनों की दोस्ती इंस्टाग्राम पर ही हुई थी

मुंबईः सुष्मिता सेन ने अपने कथित बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल से करीब 3 साल बाद रिश्ता तोड़ लिया है। अभिनेत्री ने इसकी पुष्टि अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट से की है। अपने फैंस को ये खबर देते हुए सुष्मिता ने लिखा कि उनका रोहमन के साथ रिलेशनशिप खत्म हो गया है। हालांकि उन्होंने ये भी लिखा कि वह दोनों के एक अच्छे दोस्त हैं और ये दोस्ती बरकरार रहेगी।

सुष्मिता ने अपनी और रोहमन की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, “हमने दोस्त के रूप में शुरुआत की, हम दोस्त बने रहें !!! रिलेशनशिप खत्म हो गया है...प्यार बाकी है!!! #nomorespeculations #liveandletlive #cherishedmemories #कृतज्ञता #प्यार #दोस्ती आई लव यू दोस्तों!!! 

सुष्मिता के इस पोस्ट पर रोहमन ने भी टिप्पणी की। रोहमन ने दिल वाले इमोजी के साथ लिखा, हमेशा। वहीं ब्रेकअप की खबरों पर फैन्स ने भी रिएक्ट किया। एक यूजर ने कमेंट में लिखा- ''जिस अनुग्रह के साथ आप सब कुछ करती हैं वह प्रेरणादायक है। एक अन्य ने लिखा- "यह प्यारा है लेकिन मेरे लिए थोड़ा दुखी है, लेकिन अगर आप दोनों इस फैसले से खुश हैं तो मुझे खुशी है। भगवान आपका भला करे।'

गौरतलब है कि सुष्मिता और रोहमन साल 2018 से ही एक दूसरे को डेट कर रहे थे। उनकी दोस्ती इंस्टाग्राम पर ही हुई थी। रोहमन ने सुष्मिता को एक डीएम भेजा था जिसे उन्होने गलती से खोल दिया। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी। कुछ दिनों बाद दोनों अच्छे दोस्त बने गए। रोहमन फिर सुष्मिता के साथ तस्वीरों में भी नजर आने लगे। कई बार उनकी बेटियों अलीसा और रेनी के साथ भी रोहमन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं।  

पिछले महीने, सुष्मिता के 46 वें जन्मदिन पर रोहमन ने उन्हें शुभकामनएं दी थीं। रोहमन ने इंस्टाग्राम स्टोरीज में दिल और गले लगाने वाले इमोजी के साथ लिखा था- "हैप्पी बर्थडे बाबुश''। 

सुष्मिता इन दिनों अपनी वेब सीरीज आर्या के दूसरे सीजन को लेकर चर्चा में हैं। बहुचर्चित सीरीज आर्या का दूसरा सीजन डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रहा है। पहले सीजन को लोगों ने बहुत पसंद किया था। इस सीरीज की वजह से सुष्मिता ने मजबूती के साथ एक्टिंग में कमबैक किया है।

टॅग्स :सुष्मिता सेनहिन्दी सिनेमा समाचारबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!