साल के इस महीने में फेरे लेंगी सुष्मिता सेन, 16 साल छोटे बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल को बनाएंगी जीवनसाथी
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: July 31, 2019 04:52 PM2019-07-31T16:52:44+5:302019-07-31T16:52:44+5:30
मलाइका अर्जुन के बाद अब इस लिस्ट में सुष्मिता सेन का नाम भी शामिल हो गया है। खबर के अनुसार सुष्मिता इस साल सात फेरे ले लेंगी।
2018 में बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने शादी की। इस बाद भी कई बॉलीवुड स्टार्स के फेरे लेने की खबरें सामने आ रही हैं। मलाइका अर्जुन के बाद अब इस लिस्ट में सुष्मिता सेन का नाम भी शामिल हो गया है। खबर के अनुसार सुष्मिता इस साल सात फेरे ले लेंगी।
एक्ट्रेस अपने बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के शादी करने वाली हैं। वोग मैगजीन की खबर के अनुसार दोनों इसी साल की नवंबर में शादी कर सकते हैं। कपल काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहा है। खबर के अनुसार हाल ही में रोहमन ने सुष्मिता को शादी के प्रपोज किा है और एक्ट्रेस ने इसके लिए हामी भी भर दी है।
यानि अब दोनों अपने रिश्ते को बढ़ाना चाहते हैं और नया नाम देना चाहते हैं। हालांकि दोनों का शादी को लेकर किसी भी तरह की आधिकारिक घोषणा अभी तक नहीं की है। इस कपल को हमेशा साथ देखा जाता है।
हाल ही में सुष्मिता के भाई की शादी में भी दोनों साथ में मस्ती की थी। शादी में दोनों ने साथ में डांस भी किया था। वहीं, कुछ दिनों पहले सुष्मिता और रोहमन के ब्रेकअप की खबर सामने आई थीं।रोहमन ने एक स्टेटस डाला था जिसके बाद ये खबरें उठी थीं।
हालांकि इन खबरों पर खुद सुष्मिता ने विराम लगा दिया था। रोहमन सुष्मिता से 16 साल छोटे हैं और पेशे से मॉडल हैं। दोनों खुल्लम खुल्ला अपने रिश्ते को स्वीकार कर चुके हैं। आए दिन सोशल मीडिया पर एक दूसरे के प्रति प्यार बरसाते रहते हैं। अब देखना होगा कि वाकई दोनों इस साल के अंत में शादी करते हैं या फिर नहीं।