लाइव न्यूज़ :

सुशांत की मौत के बाद बॉडी का नहीं हुआ था ड्रग्स टेस्ट!, उठे सवाल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 30, 2020 08:59 IST

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत के मामले AIIMS के एक्सपर्ट्स ने रिपोर्ट सौंप दी है। रिपोर्ट में सुशांत के बॉडी में ज़हर मिलने का ज़िक्र मौजूद नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत सिंह राजपूत की संदिग्ध मौत को अब तीन महीने से ज्यादा का वक्त हो चुका है सुशांत केस में ड्रग्स का एंगल जुड़ गया है।

सुशांत सिंह राजपूत की संदिग्ध मौत को अब तीन महीने से ज्यादा का वक्त हो चुका है। अब इस मामले में एम्स की टीम ने सीबीआई को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। सूत्रों के अनुसार सीबीआईएम्स की रिपोर्ट का विश्लेषण करने में भी जुट गई है। साथ ही सीबीआई इस रिपोर्ट को अपने पिछले 40 दिनों की जांच के नतीजों से भी मिलान करेगी। डॉक्टर सुधीर गुप्ता की अध्यक्षता वाला एम्स का ये विशेष पैनल सीबीआई की मांग पर बनाया गया था। 

दूसरी तरफ सुशांत केस में ड्रग्स का एंगल जुड़ गया है। रिया चक्रवर्ती, सारा अली खान और श्रद्धा कपूर ने कहा है कि सुशांत सिंह ड्रग्स लेते थे। जबकि सुशांत के दोस्त और परिवार इस बात से इनकार कर रहे हैं। एनसीबी भी इस मामले की जांच कर रही है।

इसी बीच खबरों की मानें तो सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत मामले में नई जानकारी ये सामने आई है कि उनकी मौत के बाद उनकी बॉडी का ड्रग्स टेस्ट नहीं किया गया था। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर्स से पूछताछ के बाद इस बड़ी लापरवाही का रहस्योद्घाटन हुआ है। मामले में अब विसरा रिपोर्ट सामने आ चुकी है। सीबीआई भी अपनी पड़ताल में निर्णायक स्थिति की ओर पहुंच रही है।

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई की फोरेंसिक लैब (Forensic Lab) ने कथित तौर पर पता ही नहीं किया था कि सुशांत को ड्रग्स दिया गया था या नहीं। लैब ने हाई प्रेशर थीन लेयर क्रोमैटोग्राफी टेस्ट (High Pressure Thin Layer Chromatography Test) नहीं किया था और सिर्फ सुशांत की रूटीन विसरा (Vicsera) जांच की थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि, सीबीआई अब इस बात की जांच कर रही है कि लैब ने टेस्ट क्यों नहीं किया था। वहीं एम्स के डॉक्टर्स भी इस बात को लेकर सवाल उठा रहे हैं।  

इसके साथ ही  फरेंसिक टीम को अपनी जांच में सुशांत के बॉडी में किसी तरह का जहर नहीं मिला है। साथ ही उनका डीएनए सेंपल भी मैच हो गया है। जबकि कूपर हॉस्पिटल की ऑटोप्सी रिपोर्ट में अभी और जांच नहीं पूरी हो पाई है। जिसके बाद ऐसा लग रहा है कि फरेंसिक टीम की जांच में सुशांत की हत्या का ऐंगल साफ नहीं हो रहा है। 

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतएम्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: भारत में इच्छामृत्यु की इजाजत पाने वाले पहले शख्स का निधन, 13 साल कोमा में रहे हरीश...

स्वास्थ्यबजट 2026-27 स्वास्थ्य मंत्रालयः 1,06,530.42 करोड़ रुपये, 5 क्षेत्रीय चिकित्सा हब, नई दिल्ली एम्स को 5,500.92 करोड़ रुपये

स्वास्थ्य12 से 13 वर्ष, तंबाकू, शराब, भांग या अन्य नशीले पदार्थों का सेवन?, 8वीं, 9वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा के 5900 से अधिक छात्रों से प्रश्न, सर्वेक्षण में खुलासा

भारतVijay Malhotra Passes Away: BJP के वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा का निधन, AIIMS में थे भर्ती; पीएम मोदी समेत नेताओं ने जताया शोक

स्वास्थ्यधूम्रपान-तंबाकू का सेवन कर रहे हैं तो रहिए अलर्ट?, कैंसर मरीजों को जनना जरूरी, उम्र और सेहत पर असर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस