लाइव न्यूज़ :

सद्गुरु पर फूटा सुशांत सिंह का गुस्सा, कहा- वह हमारे जीवन का सबसे बुरा अनुभव था...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 17, 2020 15:27 IST

सदगुरू ने एक ट्वीट के जरिए अपने योगा और अध्यात्म प्रोग्राम के प्रमोशन वीडियो में सुशांत सिंह की फोटो बिना प्ररमीशन के प्रयोग में ली थी।

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत सिंह इन दिनों अपने काम नहीं बल्कि निजी जिंदगी के कारण सुर्खियां बटोर रहे हैं। बीते दिनों उन्होंने सीएए का पुरजोर तरीके से विरोध किया था साथ ही वह जामिया में हुई हिंसा के विरोध में छात्रों के साथ खड़े नजर आए

सुशांत सिंह इन दिनों अपने काम नहीं बल्कि निजी जिंदगी के कारण सुर्खियां बटोर रहे हैं। बीते दिनों उन्होंने सीएए का पुरजोर तरीके से विरोध किया था साथ ही वह जामिया में हुई हिंसा के विरोध में छात्रों के साथ खड़े नजर आए।  अब हाल ही में सुशांत ने आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु पर निशाना साधा है।

दरअसल सदगुरू ने एक ट्वीट के जरिए अपने योगा और अध्यात्म प्रोग्राम के प्रमोशन वीडियो में सुशांत सिंह  की फोटो बिना प्ररमीशन के प्रयोग में ली थी। बस फिर क्या था सुशांत को ये बात पसंद नहीं आई थी और वह इस पर भड़क गए थे। 

सुशांत ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'प्रिय सद्गुरु, क्या मैंने आपको इसकी अनुमति दी थी? फिर भी अगर आप मेरी यह तस्वीर इस्तेमाल करना ही चाहते हैं तो कृपया मेरे अनुभव को भी साझा करिए, जो मैंने और मेरी पत्नी ने आपके आध्यात्मिक प्रोग्राम में आपको दिया था। वह हमारे जीवन का सबसे बुरा अनुभव था लेकिन उन दो दिनों में जो आपने छह जोड़ी कपड़े बदले थे वह काफी शानदार थे।' वहीं, सुशांत के इस ट्वीट पर सद्गुरु के इस ट्वीट पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।गौरतलब है कि सद्गुरु का अनुसरण करने वालों में हिंदी फिल्म जगत के भी कई बड़े सितारें शामिल हैं। जिनमें कंगना रनौत, जूही चावला, रणवीर सिंह जैसे सितारे शामिल हैं।  

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDelhi Capitals vs Mumbai Indians: मैच से पहले मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या बाहर, एमआई ने डीसी के खिलाफ किए 3 बदलाव

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों को शुरु होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?