लाइव न्यूज़ :

..जब सुशांत सिंह राजपूत पर लगे थे मीटू के आरोप तो एक्टर की ऐसी हो गई थी हालत, डायरेक्टर ने किया बड़ा खुलासा

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 6, 2020 16:19 IST

टीवी सीरियल 'पवित्र रिश्ता' के निर्देशक कुशाल झवेरी ने खुलासा करते हुए कहा है कि मीटू का आरोप लगने के बाद सुशांत सिंह राजपूत 4 रातों तक नहीं सो पाए थे।

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत पर जो मीटू के आरोप लगे थे उन पर कुशाल झवेरी ने सफाई पेश की हैखबर आई थी की सुशांत पर मीटू के आरोप संजना सांघी ने लगाया था

 

कुछ समय पहले दुनियाभर में मीटू कैंपेन चला था। इसके चलते हॉलीवुड और बॉलीवुड के कई स्टार्स आदि पर एक्ट्रेस ने गंभीर आरोप लगाए थे। भारत में इसकी शुरुआत तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर आरोप लगाकर की थी। उस वक्त मीटू की चपेट में दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत भी आए थे। खबरें आईं थीं कि  फिल्म ‘दिल बेचारा’ की शूटिंग के दौरान उन्होंने एक्ट्रेस संजना सांघी संग बदतमीजी की है। उनसे जुड़ी कुछ कहानियां मीडिया में आई थीं। अब इस मामले पर डायरेक्टर कुशाल झवेरी ने अपनी बात रखी है।

 टीवी के पसंदीदा शोज में से एक 'पवित्र रिश्ता' के निर्देशक कुशाल झवेरी ने अभिनेता की स्थिति के बारे में चौंकाने वाली बातें साझा की हैं। एक इंस्टाग्राम पोस्ट में झवेरी ने कहा कि सुशांत पर लगे मीटू के आरोपों के दौरान 'सबसे कमजोर' थे जो मीडिया में खबरें आई थीं। इस पर उन्होने लिखा है कि मैं जुलाई 2018 से फरवरी 2019 तक सुशांत के साथ रहा। मैंने जो सबसे कमजोर देखा वह अक्टूबर 2018 में मीटू आंदोलन के दौरान था ... इलेक्ट्रॉनिक मीडिया बिना किसी ठोस सबूत के उन्हें निशाना बना रही थी। हमने संजना सांघी से संपर्क करने की पूरी कोशिश की गई लेकिन उन दिनों वह यूएसए में थीं और इन सभी चीजों पर कमेंट करने के लिए उपलब्ध नहीं थीं।

कुशाल झवेरी ने आगे लिखा, "सुशांत को अपने दिमाग के बारे में पता था जो उसे निशाना बना रहा था। मुझे याद है कि संजय आरोपों को दूर करने के लिए संजना के इंतजार में 4 रातों तक सो नहीं पाया था ... अंत में उसने 5 वें दिन सुशांत नाम इस सबसे बाहर हो गया और यह सब एक कठिन जीत की तरह लग रहा था जैसे कि लड़ाई खत्म हो गई हो ...

निर्देशक कुशाल झवेरी पोस्ट करते हुए कैप्शन दिया है, 'मैं इसे न केवल क्लोजर खातिर बाहर रख रहा हूं, बल्कि यह भी पता लगा सकूं कि सुशांत को टारगेट करने के वास्तव में वे कौन लोग थे?' 

संजना ने मामले पर दी सफाई

संजना का कहना है कि जब यह बात सामने आई तो सभी को लगा कि सुशांत को इससे बहुत परेशानी हुई। लेकिन मैं यह कहना चाहती हूं कि मैं भी उस समय बहुत डिस्टर्ब हो गई थी। क्योंकि हम दोनों सच्चाई जानते थे। मुझे पता है कि वह मेरे लिए क्या मायने रखते थे। सुशांत भी जानते थे कि हम दोनों की बॉन्डिंग कैसी है और यही मायने रखता है। 

हम लोग रोज सेट पर शूटिंग के लिए होते थे। जब एक दो ऐसे आर्टिकल आते हैं तो आप ध्यान नहीं देते हैं। लेकिन इस तरह की खबरों ने सुशांत के साथ मेरी दोस्ती खराब यनहीं की। मेरे और सुशांत के बीच कभी कुछ भी नहीं बदलता था। हमारे बीच ऐसा कुछ नहीं हुआ था पता नहीं मीडिया में ये खबरें कहां से आईं थीं।

हम सोचते थे कि आखिर कैसे लोगों को विश्वास दिलाए कि हमारे बीच सब ठीक है? समझ नहीं आ रहा था कि लोगों के सामने सच कैसे रखें। ये अजीब स्थिति थी। 

टॅग्स :# मी टूसुशांत सिंह राजपूतसंजना सांघीदिल बेचारा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीDisha Salian suicide: पुलिस ने कोर्ट में कहा-हत्या या यौन उत्पीड़न का कोई सबूत नहीं, पिता सतीश सालियान बोले- बेटी के साथ सामूहिक बलात्कार

बॉलीवुड चुस्कीSushant Singh Rajput Death Anniversary: बहन श्वेता ने प्रशंसकों से उनकी विरासत को आगे बढ़ाने का आग्रह किया, कहा 'वह कहीं नहीं गए हैं'

बॉलीवुड चुस्कीपिता की वजह से डिप्रेशन में थीं दिशा सालियान! पुलिस ने क्लोजर रिपोर्ट में किया खुलासा

भारतDisha Salian Death Case: इस्तीफा दें आदित्य ठाकरे, नार्को टेस्ट हो?, विधानमंडल में मुद्दा उठा, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीSushant Singh Rajput Death Case: सीबीआई ने क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की, गड़बड़ी की आशंका से इनकार

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?