सुशांत सिंह राजपूत के निधन को 2 महीने से ज्यादा का वक्त हो गया है। सुशांत के निधन का केस दिन पर दिन उलझता जा रहा है। एक्टर के निधन पर कई तरह के सवाल खड़े हैं। एक्टर के निधन से शक के घेरे में सबसे ज्यादा रिया चक्रवर्ती हैं। अब इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है। अब हर किसी को उम्मीद है कि सुशांत निधन की असलियत सामने आने वाली है।
फैंस का जो प्यार सुशांत सिंह राजपूत को निधन के बाद मिल रहा है वो ये सम्मान जीते जी देखना चाहते थे। फैंस चाहकर भी सुशांत सिंह राजपूत को भूला नहीं पा रहे हैं। वहीं बॉलीवुड को भी सुशांत सिंह राजपूत के जाने का मलाल है। अब सुशांत को निधन के बाद एक बड़ा सम्मान मिलने वाला है।
हाल ही में ऐलान किया गया है कि सुशांत सिंह राजपूत को मरणोपरांत 'दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड्स 2021' से नवाजा जाएगा। 'दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड्स 2021' को इंडिया का 'ऑस्कर' कहा जाता है। इस अवॉर्ड को पाना हर किसी सितारे का सपना होता है। सुशांत सिंह राजपूत ने भी 'दादा साहब फाल्के अवॉर्ड 202दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड्स 2021' की ट्रॉफी पाने का सपना देखा था जो कि उनके मरने के बाद पूरा होने जा रहा है।
बतौर एक्टर सुशांत ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में 11 साल काम किया। इनमें से शुरुआती पांच साल उन्होंने छोटे पर्दे को दिए और 6 साल तक फिल्मों के लिए काम किया। लेकिन इन 6 सालों में 11 फिल्में करने के बावजूद नेशनल अवॉर्ड तो दूर उन्हें फिल्मफेयर से तक नहीं नवाजा गया।
हालांकि, उन्हें दो स्क्रीन अवॉर्ड जरूर मिले थे। इसके अलावा 2017 में उन्हें 'एम.एस. धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी' के लिए मेलबर्न में इंडियन फिल्म फेस्टिवल के दौरान बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दिया गया था। 'एम.एस. धोनी' और 'काई पो छे' के लिए वे फिल्मफेयर और आइफा के लिए नॉमिनेट हुए थे।