लाइव न्यूज़ :

छोटे भाई सुशांत के लिए न्याय के लिए बोली बहन श्वेता सिंह, कहा- अगर सच्चाई नहीं मायने रखती है, तो कुछ...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 29, 2020 10:04 IST

Justice For Sushant Singh Rajput सुशांत सिंह राजपूत के लिए अब उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने इसके लिए एक पोस्ट भी किया है।

Open in App
ठळक मुद्देएक्टर सुशांत सिंह राजपूत के नुधन को एक महीने से ज्यादा का वक्त हो गया हैसुशांत ने 14 जून को अपने घर पर सुसाइड कर ली थी

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के नुधन को एक महीने से ज्यादा का वक्त हो गया है। सुशांत ने 14 जून को अपने घर पर सुसाइड कर ली थी। जिसके बाद से मुंबई पुलिस इस मामले  की जांच कर रही है और 35 से ज्यादा लोगों से पूछताछ हो चुकी है। अब इस मामले में एक नया मोड़ आ गया है।सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने पटना के राजीवनगर के थाने में अभिनेत्री और सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवती के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है।

 रिया पर प्यार में सुशांत को फंसाकर उसके पैसे निकालने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। मुकदमा संख्या 241/20 है। सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने अपनी एफआईआर में रिया चक्रवर्ती पर 10 गंभीर आरोप लगाए हैं।सोशल मीडिया पर #JusticeForSushantSinghRajput के नाम पर वे अक्सर न्याय की गुहार लगाते रहते हैं। फैंस के अलावा कई सेलेब्स भी लगातार सुशांत सिंह राजपूत के लिए न्याय की गुहार लगा रहे हैं। अब इस मुद्दे पर सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति का समर्थन भी मिला है। 

सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता का पोस्ट

दरअसल, सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता पिछले कुछ समय से इस मामले पर सोशल मीडिया पर बोलना शुरू किया है। कुछ समय पहले उन्होंने सुशांत के साथ हुई आखिरी बातचीत के बारे में बताया। अब उन्होंने न्याय की मांग करते हुए लिखा है, 'अगर सच्चाई मायने नहीं रखती हैं, तो कभी भी कुछ नहीं होगा #JusticeForSushantSinghRajput'। इसके साथ उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत एक तस्वीर भी साझा की है।

रिया पर सुशांत के पिता ने लगाए गंभीर आरोप

सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने एफाईआर में कहा है कि  2019 से पहले सुशांत को किसी भी तरह की परेशानी नहीं थी तो रिया के आने के बाद ऐसा क्या हुआ था, सुशांत सिंह को दिमागी रूप से क्या परेशानी हो गई इसकी जांच की जाए?

जिन भी डॉक्टरों ने रिया चक्रवर्ती के कहने से मेरे बेटे सुशांत सिंह का इलाज किया है, मुझे लगता है कि ये डाक्टर भी रिया के साथ इस सारे षड्यंत्र में शामिल थे। इस बात की जांच होनी चाहिए कि उन्होंने क्या-क्या इलाज किया था? कौन सी दवाईं सुशांत को दी गईं इसके बारे में पता किया जाए

जब सुशांत सिंह राजपूत का दिमागी इलाज चल रहा था तो इस बारे में उनके परिवार से कोई लिखित या मौखिक अनुमति क्यों नहीं ली गई। क्योंकि जब कोई मानसिक रूप से बीमार होता है तो उसके सारे अधिकार उसके परिवार के ही पास होते हैं इसकी जांच करवाई जाए?

पिता ने आरोप लगाया है कि जहह रिया को पता चला कि सुशांत सिंह राजपूत की मानसिक हालत नाजुक चल रही है तो इस स्थिति में उसका ठीक तरीके से इलाज न करवाना और उसके इलाज के सारे कागजात अपने साथ ले जाना। साथ ही मेरे बेटे को उस नाजुक हालत मे अकेला छोड़ देना और उससे हर तरह के संपर्क खत्म कर लेने की वजह मेरे बेटे ने आत्महत्या कर ली। 

सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने कहा कि मेरा बेटा फिल्म लाइन छोड़कर केरल में ऑर्गेनिक खेती करना चाहता था, उसका दोस्त महेश उसके साथ कुर्ग जाने के लिए तैयार था तब रिया ने इस बात का विरोध किया था कि तुम कही पर नहीं जाओगे और अगर मेरी बातें नहीं मानोगे तो मैं मीडिया में तुम्हारी मेडिकल रिपोर्ट दे दूंगी और सबको बता दूंगी कि तुम पागल हो।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतरिया चक्रवर्तीबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्कीMumbai: एक्टर कमाल आर. खान गिरफ्तार, मुंबई के रिहायशी बिल्डिंग में गोलीबारी का आरोप

बॉलीवुड चुस्कीतारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के ब्रेकअप की अफवाहें तेज, फैन्स ने एपी ढिल्लों को बताया वजह

बॉलीवुड चुस्कीSalman Khan Turns 60: बॉलीवुड के 'भाईजान' के बर्थडे पर रोशन हुआ बांद्रा-वर्ली सी लिंक, कुछ इस अंदाज में एक्टर को दी गई बधाई

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: इस साल इन सेलेब्स की नेट वर्थ में हुआ इजाफा, जानिए कौन है सबसे अमीर एक्टर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस