सुशांत के लिए लगातार न्याय की गुहार लगा रही है बहन, कहा-चलिए सच्चाई के लिए खड़े होते हैं...भगवान हमारी मदद करें...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: July 30, 2020 02:05 PM2020-07-30T14:05:42+5:302020-07-30T14:05:42+5:30

सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने अपनी एफआईआर में रिया चक्रवर्ती पर गंभीर आरोप लगाए हैं। फैंस के अलावा कई सेलेब्स भी लगातार सुशांत सिंह राजपूत के लिए न्याय की गुहार लगा रहे हैं।

sushant singh rajput sister shweta singh kirti wants justice | सुशांत के लिए लगातार न्याय की गुहार लगा रही है बहन, कहा-चलिए सच्चाई के लिए खड़े होते हैं...भगवान हमारी मदद करें...

सुशांत की बहन ने लगाई न्याय की गुहार (फाइल फोटो)

Highlightsएक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को एक महीने से ज्यादा का वक्त हो गया हैसुशांत ने 14 जून को अपने घर पर सुसाइड कर ली थी

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को एक महीने से ज्यादा का वक्त हो गया है। सुशांत ने 14 जून को अपने घर पर सुसाइड कर ली थी। जिसके बाद से मुंबई पुलिस इस मामले  की जांच कर रही है और 35 से ज्यादा लोगों से पूछताछ हो चुकी है। अब इस मामले में एक नया मोड़ आ गया है। हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने पटना के राजीवनगर के थाने में अभिनेत्री और सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवती के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है।

 रिया पर प्यार में सुशांत को फंसाकर उसके पैसे निकालने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। मुकदमा संख्या 241/20 है। सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने अपनी एफआईआर में रिया चक्रवर्ती पर  गंभीर आरोप लगाए हैं। फैंस के अलावा कई सेलेब्स भी लगातार सुशांत सिंह राजपूत के लिए न्याय की गुहार लगा रहे हैं। अब इस मुद्दे पर सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति का समर्थन भी मिला है। 

आज फिर सुशांत की बहन ने अपने इंस्टाग्राम पर भगवान की तस्वीर साझा की है। इसके साथ ही श्वेता ने लिखा-'हमें एक होकर खड़े होने की जरूरत है। चलिए सच्चाई के लिए खड़े होते हैं। भगवान हमारी मदद करिए।' श्वेता का ये पोस्ट वायरल हो रहा है। श्वेता के इस पोस्ट पर सुशांत के फैंस का पूरा समर्थन मिल रहा है। सुशांत की बहन उनके लिए न्याय की मांग कर रहीं है।

श्वेता ने पहले भी लगाई ही न्याय की गुहार

दरअसल, सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता पिछले कुछ समय से इस मामले पर सोशल मीडिया पर बोलना शुरू किया है। कुछ समय पहले उन्होंने सुशांत के साथ हुई आखिरी बातचीत के बारे में बताया। अब उन्होंने न्याय की मांग करते हुए लिखा है, 'अगर सच्चाई मायने नहीं रखती हैं, तो कभी भी कुछ नहीं होगा #JusticeForSushantSinghRajput'। इसके साथ उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत एक तस्वीर भी साझा की है।
 

Web Title: sushant singh rajput sister shweta singh kirti wants justice

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे