लाइव न्यूज़ :

सुशांत ने संजना के साथ किया रोमांटिक डांस,स्टार्स की केमिस्ट्री जीत लेगी दिल-सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 16, 2020 08:51 IST

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) से जुड़ा एक वीडियो खूब ध्यान खींच रहा है, इस वीडियो में एक्टर दिल बेचारा की को-स्टार संजना सांघी (Sanjana Sanghi) के साथ रोमांटिक डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत सिंह राजपूत और संजना सांघी का रोमांटिक डांस वीडियो हुआ वायरलएक्ट्रेस संजना को डांस सिखाते दिखे सुशांत सिंह राजपूत

सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा 24 जुलाई को रिलीज होने वाली है।  ऐसे में फिल्म के ट्रेलर के बाद गाने बैक टू बैक रिलीज हो रहे हैं। 15 जुलाई को फिल्म का रोमांटिक गाना तारे गिन रिलीज हुआ है। गाने को सोशल मीडिया पर हद से ज्यादा पसंद किया जा रहा है। यह गाना सुशांत सिंह राजपूत और संजना सांघी के ऊपर फिल्माया गया है।

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) और संजना सांघी (Sanjana Sanghi) का वीडियो में डांस वायरल हो रहा है। वीडियो देखने लायक है। सुशांत सिंह राजपूत और संजना सांघी वीडियो में शूटिंग के दौरान डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसे देखकर कहा जा सकता है कि एक्टर अपनी को-स्टार को डांस सिखाने की कोशिश कर रहे हैं

इस वीडियो में दोनों की केमिस्ट्री तो लाजवाब है ही, साथ ही उनके डांस स्टेप देखने लायक हैं। खास बात तो यह है कि सुशांत और संजना के इस वीडियो को अब तक 1 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। सुशांत और संजना से जुड़े इस वीडियो को उनके फैनपेज ने शेयर किया है, जो खूब वायरल हो रहा है।

साथ ही गाने में दोनों बहुत की रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। गाना यूट्यूब ट्रेंड में शामिल हो गया है।  दिल बेचारा (Dil Bechara) के डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा (Mukesh Chhabra) ने कहा कि रोमांटिक सॉन्ग तारे गिन फिल्म का एक अहम हिस्सा है। इस बीच गाने का मेकिंग वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है।

वीडियो को मुकेश छाबड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें सुशांत का अंदाज उनके फैंस को खूब भा रहा है, वीडियो शेयर करते हुए मुकेश छाबड़ा ने कैप्शन में लिखा है- 'तारे गिन गाना आ रहा है कल। हां ऐसे ही खेलते खेलते मस्ती में हो गया देख लो प्यार का गाना है, प्यार से बनाया है, बस प्यार ही देना। दोनों बहुत प्यारे लग रहे हैं। इस वीडियो में सुशांत और सांघी बहुत की रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। दोनों का ये अंदाज फैंस को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है। ये वीडियो गाने के मेकिंग के समय का है।

सुशांत सिंह राजपूत के साथ संजना सांघी (Sanjana Sanghi) की जोड़ी इस नए गाने 'तारे गिन' (Taare Ginn Video) में काफी शानदार लग रही ।इससे पहले दिल बेचारा का टाइटल ट्रेक रिलीज किया गया था. जिसे लेकर फराह खान ने खुलासा किया था कि यह गाना सुशांत सिंह राजपूत ने सिंगल टेक में शूट कर लिया था

टॅग्स :दिल बेचारासुशांत सिंह राजपूत
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीDisha Salian suicide: पुलिस ने कोर्ट में कहा-हत्या या यौन उत्पीड़न का कोई सबूत नहीं, पिता सतीश सालियान बोले- बेटी के साथ सामूहिक बलात्कार

बॉलीवुड चुस्कीSushant Singh Rajput Death Anniversary: बहन श्वेता ने प्रशंसकों से उनकी विरासत को आगे बढ़ाने का आग्रह किया, कहा 'वह कहीं नहीं गए हैं'

बॉलीवुड चुस्कीपिता की वजह से डिप्रेशन में थीं दिशा सालियान! पुलिस ने क्लोजर रिपोर्ट में किया खुलासा

भारतDisha Salian Death Case: इस्तीफा दें आदित्य ठाकरे, नार्को टेस्ट हो?, विधानमंडल में मुद्दा उठा, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीSushant Singh Rajput Death Case: सीबीआई ने क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की, गड़बड़ी की आशंका से इनकार

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?