लाइव न्यूज़ :

बेटे की संपत्ति पर सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने कहा- मैं हूं कानूनी तौर पर वारिस, इस पर केवल मेरा हक

By अमित कुमार | Updated: August 20, 2020 11:19 IST

अपने फैसले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि राजपूत के पिता की शिकायत पर बिहार पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज करना सही था और इसे सीबीआई को सौंपना विधिसम्मत था।

Open in App
ठळक मुद्देहाल में ही कुछ वकील मीडिया में आये थे और उन्होंने सुशांत द्वारा वकील रखने का दावा किया था।लंबे समय से सुशांत का परिवार और उनके फैंस सीबीआई जांच की मांग कर रहे थे।

बालीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के कथित रूप से आत्महत्या मामले में सीबीआई को जांच के अधिकार दे दिए गए। अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और अन्य के खिलाफ बिहार में एफआईआर दर्ज होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में सीबीआई जांच पर फैसला लिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने पटना में दर्ज प्राथमिकी की जांच सीबीआई को सौंपने के बिहार सरकार के निर्णय को बुधवार को बरकरार रखा।

पिछले कुछ दिनों से सुशांत की संपत्ति को लेकर भी कई तरह की बातें सामने आ रही थी। अब इस पर सुशांत के पिता केके सिंह ने अपनी बात रखी है। सुशांत के पिता ने बयानप्रेस को जारी किए गए नोट में लिखा है कि सुशांत ने अपनी जिंदगी में जिन वकीलों, सीए और प्रोफेशनल को रखा था, उनकी सेवाएं ले रखीं थीं, कानूनी वारिस होने के चलते अब उनकी सेवाएं सुशांत की मौत के बाद समाप्त करता हूं।

किसी और को नहीं होगा सुशांत की संपत्ति को रिप्रजेंट करने का हक

हाल में ही कुछ वकील मीडिया में आये थे और उन्होंने सुशांत द्वारा वकील रखने का दावा किया था। इन लोगों ने खुद और सुशांत के बीच हुई कुछ बातें कही थीं। केके सिंह ने कहा कि अब बिना मेरी सहमित के कोई भी वकील, सीए या अन्य को सुशांत की संपत्ति पर रिप्रजेंट करने के हक नहीं होगा। बता दें कि लंबे समय से सुशांत का परिवार और उनके फैंस सीबीआई जांच की मांग कर रहे थे।

सुशांत के पिता के वकील को न्याय मिलने का भरोसा

सुशांत सिंह राजपूत की केस लड़ रहे उनके परिवार के वकील विकास सिंह ने इस फैसले को परिवार की जीत बताया।  विकास सिंह ने कहा कि यह सुशांत सिंह राजपूत के परिवार की जीत है। सुप्रीम कोर्ट ने हमारे पक्ष में सभी बिंदुओं पर फैसला सुनाया। कोर्ट ने यह भी साफ किया कि पटना में दर्ज एफआईआर सही थी। अब सीबीआई अपनी जांच शुरू करेगी और सुशांत के परिवार को उनकी मौत का सच पता चल सकेगा।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!