लाइव न्यूज़ :

दिल की बीमारी के कारण अस्पताल में भर्ती हुए सुशांत सिंह राजपूत के पिता, जानें अब कैसी है हालत

By अमित कुमार | Updated: December 20, 2020 13:19 IST

सुशांत सिंह राजपूत की मौत का सबसे बड़ा सदमा उनके पिता को ही लगा था। एक्टर की मौत के बाद केके सिंह काफी दिनों तक सदमे में रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देदिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के पिता की तबीयत ठीक नहीं है और वह अस्पताल में भर्ती हैं।अपने बेटे को न्याय दिलाने के लिए केके सिंह ने कई बार अपनी बात को लोगों के सामने रखा। सीबीआई अभी तक सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले को लेकर कोई बड़ा खुलासा नहीं कर पाई है।

दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह इन दिनों दिल की बीमारी से जूझ रहे हैं। दिल में दर्द होने के कारण उन्हें हरियाणा के फरीदाबाद स्थित एशियन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में भर्ती होने के बाद डॉक्टरों ने तुरंत उनकी जांच शुरू कर दी। सेलिब्रिटी फोटोग्राफर वायरल भयानी ने सुशांत सिंह राजपूत के पिता की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। 

तस्वीर में आप उन्हें अस्पताल के बिस्तर पर देख सकते हैं। केके सिंह के साथ सुशांत की बहन प्रियंका और मीतू भी इस फोटो में नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर तस्वीर सामने आने के बाद सुशांत के फैंस उनके पिता के जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे हैं। तस्वीर शेयर करते हुए वायरल भयानी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा- “सुशांत सिंह राजपूत के पिता एशियन अस्पताल फरीदाबाद में ह्रदय संबंधित शिकायतों के चलते भर्ती हैं। उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करें। ”

सुशांत सिंह राजपूत को न्याय दिलाने के लिए उनका परिवार आज भी एड़ी चोटी का जोर लगा रहा है। लेकिन अब तक सीबीआई के पास एक्टर की मौत से जुड़ी कोई भी सबूत हाथ नहीं आया है। सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने एक्टर की गर्लफ्रेंड रह चुकी रिया चक्रवर्ती पर भी कई तरह के गंभीर आरोप लगाए थे। लेकिन पिता द्वारा लगाए गए आरोप कभी साबित नहीं हो पाए।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!