लाइव न्यूज़ :

सुशांत ने सुसाइड करने से एक दिन पहले कर रहे थे रमेश तौरानी और निखिल आडवाणी संग स्क्रिप्ट पर चर्चा, प्रोड्यूसर ने किया खुलासा

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 7, 2020 11:31 IST

अब खबर आ रही है कि आत्महत्या करने से एक दिन पहले सुशांत सिंह राजपूत दो डायरेक्टर्स के साथ फिल्म की स्क्रिप्ट और प्लॉट पर चर्चा कर रहे थे

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत सिंह राजपूत के निधन को 2 महीने वाले हैंसुशांत के पिता ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ सुसाइड के लिए उकसाने का केस दर्ज करवाया है

सुशांत सिंह राजपूत के निधन को 2 महीने वाले हैं। लेकिन इस सुसाइड की गुल्थी उलझती ही जा रही है। हर रोज इस केस पर नए नए खुलासे हो रहे हैं। सुशांत के पिता ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ सुसाइड के लिए उकसाने का केस दर्ज करवाया है। अब इस मामले की जांच सीबीआई करेगी और सच का सामने लगाएगी।

मुंबई और पटना पुलिस की छानबीन इस सिलसिले में जारी है और अब केस सीबीआई को सौंप दिया गया है। सीबीआई ने भी रिया चक्रवर्ती समेत 6 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। अब खबर आ रही है कि आत्महत्या करने से एक दिन पहले सुशांत सिंह राजपूत दो डायरेक्टर्स के साथ फिल्म की स्क्रिप्ट और प्लॉट पर चर्चा कर रहे थे। यानि कि सुशांत अपने काम पर ही थे।

स्पॉर्टबॉय की खबर के अनुसार 13 जून को सुशांत सिंह राजपूत की बात मैनेजर उदय सिंह गौरी के साथ हुई थी। यह बात काफी देर तक चली थी। उदय ने इस बारे में कहा है कि सुशांत ने हमेशा की तरह से एकदम नॉर्मल बात की थीी। इसके अलावा एक्टर ने 15-20 मिनट बॉलीवुड प्रोड्यूसर रमेश तौरानी और डायरेक्टर निखिल आडवाणी के साथ व्हॉट्सऐप कॉन्फ्रेंस कॉल भी की थी। 

रमेश तौरानी ने एक इंटरव्यू में बताया है कि हां सुशांत और मेरी बात हुई थी। मैंने सुशांत को एक स्क्रिप्ट के बारे में बताया था। निखिल ने भी फिल्म का नरेशन किया था। उस समय सुशांत एकदम नॉर्मल लग रहे थे। सुशांत ने फिल्म को लेकर कई डाउट्स भी रखे और सवाल भी पूछे। हमनें उनकी इन दोनों चीजों पर गौर भी किया। सुशांत के कॉल रिकॉर्ड्स से पता चला है कि एक्टर ने 12 मिनट में 5 कॉल कीं। इसके बाद मैनेजर उदय के साथ उन्होंने 368 कॉल्स कीं।

सुशांत की डायरी के पन्ने मिले फटे

जब टाइम्स नाऊ की एक एक्सक्लूसिव रिपोर्ट की मानें तो इस डायरी के आखिरी पन्ने फटे हुए हैं। इस डायरी के बारे में कुछ दिन पहले, सुशांत सिंह राजपूत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने बात भी की था। अंकिता ने अपने इंटरव्यू में बताया था कि सुशांत लगातार अपनी पर्सनल डायरी लिखता था। उसे जो भी लगता था वो अपनी डायरी में लिखता था।

खबर के अनुसार सुशांत की ये डायरी मुंबई पुलिस के पास है। अब ये डायरी मुंबई पुलिस के पास आने से पहले फटी थी या नहीं इसकी पुष्टि किसी ने नहीं की है। अब टाइम्स नाऊ का दावा है कि पुलिस ने सुबूतों के साथ छेड़छाड़ की है।

सिद्धार्थ पिठानी का दावा है कि उन्होंने सुशांत के कमरे में डायरी के कोई फटे पन्ने नहीं देखे। सिद्धार्थ पिठानी वो पहले इंसान थे जो सुशांत की मौत के बाद उनके कमरे में पहुंचे थे।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्कीMumbai: एक्टर कमाल आर. खान गिरफ्तार, मुंबई के रिहायशी बिल्डिंग में गोलीबारी का आरोप

बॉलीवुड चुस्कीतारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के ब्रेकअप की अफवाहें तेज, फैन्स ने एपी ढिल्लों को बताया वजह

बॉलीवुड चुस्कीSalman Khan Turns 60: बॉलीवुड के 'भाईजान' के बर्थडे पर रोशन हुआ बांद्रा-वर्ली सी लिंक, कुछ इस अंदाज में एक्टर को दी गई बधाई

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: इस साल इन सेलेब्स की नेट वर्थ में हुआ इजाफा, जानिए कौन है सबसे अमीर एक्टर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस