लाइव न्यूज़ :

सुशांत सिंह राजपूत केस: सुप्रीम कोर्ट 11 अगस्त को करेगी सुनवाई, CBI ने बिहार पुलिस से ली केस डायरी, जानें हर अपडेट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 8, 2020 06:15 IST

Sushant Singh Rajput death case Update: मुंबई के बांद्रा के अपने अपार्टमेंट में सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को मृत पाए गए थे। अब इस मामले में सीबीआई (CBI) ने बिहार पुलिस से जांच अपने हाथ में ले ली है।

Open in App
ठळक मुद्देरिया चक्रवर्ती और उसके परिवारवालों के खिलाफ सीबीआई ने एफआईआर दर्ज की है।रिया चक्रवर्ती से प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार (7 अगस्त) को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ की है।

नई दिल्ली: अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में अब सुप्रीम कोर्ट 11 अगस्त को सुनवाई करेगी। सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार वालों के खिलाफ पटना में एफआईआर दर्ज करवाया था। जिसके बाद रिया ने सुप्रीम कोर्ट में केस मुंबई पुलिस को देने की अपील की थी। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में पांच अगस्त को सुनवाई हुई थी, जिसके बाद कोर्ट ने मुंबई पुलिस और बिहार पुलिस को तीन दिन में अबतक की हुई जांच रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया था। अभिनेता के पिता केके सिंह ने अपने शिकायत में रिया चक्रवर्ती, उनके माता-पिता (संध्या चक्रवर्ती और इंद्रजीत चक्रवर्ती), उनके भाई शौविक, सैम्युअल मिरांडा, श्रुति मोदी और अज्ञात लोगों के खिलाफ आरोप लगाया है। 

अब इस केस में बिहार सरकार की सिफारिश के बाद सीबीआई (CBI) ने भी रिया चक्रवर्ती सहित 6 लोगों पर एफआईआर दर्ज की है। 

CBI ने बिहार पुलिस से केस डायरी हासिल की

सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले के संबंध में सीबीआई ने बिहार पुलिस से केस डायरी और संबंधित दस्तावेज हासिल कर लिये हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार (7 अगस्त) को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रक्रिया के मुताबिक दस्तावेज जांच अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अनिल कुमार यादव को सौंपे गए। 

सीबीआई ने सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड बताई जा रही रिया चक्रवर्ती के खिलाफ पटना पुलिस द्वारा दर्ज कथित आपराधिक साजिश और खुदकुशी के लिये उकसाने के मामले की जांच 6 अगस्त को अपने हाथों में ले ली थी। उन्होंने कहा कि सीबीआई निदेशक आर के शुक्ला ने भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या और अगस्तावेस्टलैंड वीवीआईपी हेलीकॉप्टर मामलों की जांच करने वाले विशेष जांच दल (एसआईटी) को इस संवेदनशील मामले की जांच सौंपी है। 

सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो)

अधिकारियों ने कहा कि पुलिस अधीक्षक नूपुर प्रसाद के नेतृत्व वाले दल की प्रगति की निगरानी वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी उप महानिरीक्षक गगनदीप गंभीर और संयुक्त निदेशक मनोज शशिधर करेंगे। दोनों अधिकारी गुजरात कैडर के आईपीएस हैं। सूत्रों ने कहा कि इस मामले की निगरानी शीर्ष स्तर पर दैनिक आधार पर होगी। इस मामले में मुंबई पुलिस द्वारा दुर्घटनावश मौत रिपोर्ट (एडीआर) दर्ज की गई थी। 

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी (ED) ने की रिया चक्रवर्ती से पूछताछ 

रिया चक्रवर्ती शुक्रवार (7 अगस्त) को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से दर्ज धन शोधन मामले में केंद्रीय एजेंसी के समक्ष पेश हुईं। अभिनेत्री बलार्ड एस्टेट क्षेत्र में स्थित एजेंसी के कार्यालय में दोपहर से ठीक पहले पेश हुईं। रिया अपने भाई शौविक के साथ आई थीं। चकवर्ती की कारोबारी प्रबंधक श्रुति मोदी भी एजेंसी द्वारा तलब किए जाने के शीघ्र बाद पेश हुईं। 

रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो)

श्रुति मोदी सुशांत सिंह राजपूत के लिए भी काम करती थीं। अधिकारियों ने कहा कि चक्रवर्ती, मोदी और शौविक के बयान धनशोधन निरोधक अधिनियम (पीएमएलए) के तहत दर्ज किये गए। उन्होंने बताया कि राजपूत के दोस्त और उनके साथ रहने वाले सिद्धार्थ पिठानी को भी धन शोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने शनिवार को पेश होने के लिए तलब किया है। 

(पीटीआई-भाषा इनपुट के साथ) 

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतरिया चक्रवर्ती
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीDisha Salian suicide: पुलिस ने कोर्ट में कहा-हत्या या यौन उत्पीड़न का कोई सबूत नहीं, पिता सतीश सालियान बोले- बेटी के साथ सामूहिक बलात्कार

बॉलीवुड चुस्कीSushant Singh Rajput Death Anniversary: बहन श्वेता ने प्रशंसकों से उनकी विरासत को आगे बढ़ाने का आग्रह किया, कहा 'वह कहीं नहीं गए हैं'

बॉलीवुड चुस्कीपिता की वजह से डिप्रेशन में थीं दिशा सालियान! पुलिस ने क्लोजर रिपोर्ट में किया खुलासा

भारतDisha Salian Death Case: इस्तीफा दें आदित्य ठाकरे, नार्को टेस्ट हो?, विधानमंडल में मुद्दा उठा, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीSushant Singh Rajput Death Case: सीबीआई ने क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की, गड़बड़ी की आशंका से इनकार

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?