लाइव न्यूज़ :

सुशांत मौत मामला: सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर भाई नीरज ने जताई खुशी, कहा- उम्मीद है अब न्याय होगा

By अमित कुमार | Updated: August 19, 2020 13:16 IST

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले में सुप्रीम कोर्ट से सीबीआई जांच मिलने से उनके परिवार वाले और प्रशंसक बेहद खुश हैं।

Open in App
ठळक मुद्देलंबे समय से सुशांत का परिवार और उनके फैंस सीबीआई जांच की मांग कर रहे थे। सीबीआई जांच मिलने पर सुशांत के सुशांत के चचेरे भाई नीरज सिंह बबलू ने भी खुशी जताई है।

उच्चतम न्यायालय ने बालीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के संबंध में पटना में दर्ज प्राथमिकी की जांच सीबीआई से कराने की बिहार सरकार की सिफारिश को बुधवार को सही ठहराया। यह प्राथमिकी राजपूत के पिता कृष्ण किशोर सिंह ने दर्ज करायी थी। न्यायमूर्ति ऋषिकेश रॉय की एकल पीठ ने अपने फैसले में कहा कि बिहार सरकार इस मामले को जांच के लिये सीबीआई को हस्तांतरित करने में सक्षम थी। 

उन्होंने कहा कि राजपूत के पिता की शिकायत पर बिहार पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज करना सही था और इसे सीबीआई को सौंपना विधिसम्मत था। शीर्ष अदालत ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती की याचिका पर यह फैसला सुनाया। रिया ने पटना में दर्ज मामला मंबई हस्तांतरित करने का अनुरोध करते हुये अपनी याचिका में कहा था कि मुंबई पुलिस सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में काफी जांच कर चुकी है।

परिवार और सुशांत के फैंस कर रहे थे सीबीआई जांच की मांग 

लंबे समय से सुशांत का परिवार और उनके फैंस सीबीआई जांच की मांग कर रहे थे। सीबीआई जांच मिलने पर सुशांत के सुशांत के चचेरे भाई नीरज सिंह बबलू ने भी खुशी जताई है। नीरज सिंह बबलू ने कहा, 'हमारे परिवार और देश के करोड़ों लोगों के लिए ये फैसला आया है। सच की जीत हुई है। हम सभी का आभार व्यक्त करते हैं जिन्होंने सीबीआई जांच का सपोर्ट किया था। अब हम उम्मीद कर सकते हैं कि इस मामले में न्याय होगा।

जल्द सच आएगा सबके सामने

सुशांत सिंह राजपूत की केस लड़ रहे उनके परिवार के वकील विकास सिंह ने इस फैसले को परिवार की जीत बताया।  विकास सिंह ने कहा कि यह सुशांत सिंह राजपूत के परिवार की जीत है। सुप्रीम कोर्ट ने हमारे पक्ष में सभी बिंदुओं पर फैसला सुनाया। कोर्ट ने यह भी साफ किया कि पटना में दर्ज एफआईआर सही थी। अब सीबीआई अपनी जांच शुरू करेगी और सुशांत के परिवार को उनकी मौत का सच पता चल सकेगा।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच