लाइव न्यूज़ :

सुशांत सिंह राजपूत का अवॉर्ड शो में मजाक उड़ाने पर मालिनी अवस्थी का फूटा गुस्सा, पुराना वीडियो शेयर कर कहा-मनोरंजन के नाम पर ऐसा वीभत्स रंग!

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 16, 2020 10:12 IST

कंगना रनौत के बाद अब लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने भी बॉलीवुड में चल रहे नेपोटिज्म की पोल खोली है, उन्होंने एक वीडियो शेयर कर बॉलीवुड में चल रहे नेपोटिज्म का विरोध किया है

Open in App
ठळक मुद्देकंगना ने वीडियो शेयर करके सुशांत के सुसाइड को प्लान्ड मर्डर तक कह दिया है लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने भी एक वीडियो शेयर कर बॉलीवुड में चल रहे नेपोटिज्म का विरोध किया है

सुशांत सिंह राजपूर ने महज 34 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। एक्टर ने अपने घर में सुसाइड कर ली। इस घटना से हर कोई हैरान है। सुशांत की सुसाइड से बॉलीवुड जगत भी दो गुटों में बटां नजर आ रहा है। . बॉलीवुड के बड़े स्टार्स एक्टर के सुसाइड करने पर दुख जता रहे हैं और पूछ रहे हैं कि उन्होंने ऐसा क्यों किया, तो कुछ स्टार्स ऐसे भी हैं जो बॉलीवुड इंडस्ट्री में धड़ल्ले से चल रहे नेपोटिज्म का विरोध करते नजर आ रहे हैं और इसी को सुशांत के सुसाइड करने की वजह बता रहे हैं।

कंगना रनौत का इस पर जमकर गुस्सा फूटा है। कंगना ने वीडियो शेयर करके सुशांत के सुसाइड को प्लान्ड मर्डर तक कह दिया है। अब लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने भी एक वीडियो शेयर कर बॉलीवुड में चल रहे नेपोटिज्म का विरोध किया है।

मालिनी अवस्थी के द्वारा शेयर किया गया  ये आइफा अवॉर्ड समारोह का वीडियो है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे शाहरुख और शाहिद ने सुशांत सिंह राजपूत को मंच पर बुलाकर एक्टर की मजाक बना रहे हैं। सुशांत दोनों स्टार्स की बातों को सुन रहे हैं और बस मुस्कुराते नजर आ रहे हैं।

इस पर ऑडियंस में भी सभी हंसते नजर आ रहे हैं। वीडियो तो काफी पुराना हो, मगर सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड कर लेने के बाद ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो शेयर करते हुए मालिनी अवस्थी ने लिखा है कि जब से यह वीडियो आया है,हतप्रभ हूँ! मनोरंजन के नाम पर ऐसा वीभत्स रंग!एंकरिग के नाम पर बड़े कलाकारों द्वारा अवार्डसेरेमनी में इस तरह नवोदित अभिनेता #SushantSingh को अपमानित करना, यह किस नज़रिये से स्वीकार्य है?।

मालिनी द्वारा ये पोस्ट शेयर करने के बाद से कई सारे लोग कमेंट में मालिनी का सपोर्ट कर रहे हैं। वहीं कई लोग ऐसे भी हैं जो कह रहे हैं कि ये पूरा वीडियो नहीं है बल्कि एडिटेड वर्जन है। अगर वे इसका पूरा वीडियो देखेंगी तो उन्हें हंसी आएगी। 

 

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्कीMumbai: एक्टर कमाल आर. खान गिरफ्तार, मुंबई के रिहायशी बिल्डिंग में गोलीबारी का आरोप

बॉलीवुड चुस्कीतारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के ब्रेकअप की अफवाहें तेज, फैन्स ने एपी ढिल्लों को बताया वजह

बॉलीवुड चुस्कीSalman Khan Turns 60: बॉलीवुड के 'भाईजान' के बर्थडे पर रोशन हुआ बांद्रा-वर्ली सी लिंक, कुछ इस अंदाज में एक्टर को दी गई बधाई

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: इस साल इन सेलेब्स की नेट वर्थ में हुआ इजाफा, जानिए कौन है सबसे अमीर एक्टर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस