लाइव न्यूज़ :

‘सोन चिड़िया’ का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज, डाकू बने नजर आए सुशांत सिंह राजपूत

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: July 5, 2018 12:43 IST

डायरेक्टर अभिषेक चौबे के निर्देशन में बनी फिल्म ‘सोन चिड़िया’ का पहला पोस्टर जारी हो गया है। पोस्टर में सभी स्टार्स डाकू वाले लुक में बन्दूक ताने खड़े नजर आ रहें हैं।

Open in App

मुंबई, 5 जुलाई: डायरेक्टर अभिषेक चौबे के निर्देशन में बनी फिल्म ‘सोन चिड़िया’ का पहला पोस्टर जारी हो गया है। पोस्टर में सभी स्टार्स डाकू वाले लुक में बन्दूक ताने खड़े नजर आ रहें हैं। फिल्म के लीड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को तो पहचानना ही मुश्किल हो रहा है। पोस्टर में फिल्म की लीड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर को छोड़कर फिल्म के बाकी सभी कलाकार नज़र आ रहे हैं। 

पोस्टर को देखकर तो यही लग रहा है की फिल्म दमदार होगी। सुशांत सिंह राजपूत का डकैत वाले लुक से यह लगता है कि वह एक बार फिर लोगो को अपनी एक्टिंग से चौंकाने वाले हैं। फिल्म की लीड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर इससे पहले फिल्म ‘दम लगा के हईशा’ और ‘टॉयलेट- एक प्रेमकथा’ में अपनी एक्टिंग का दम दिखा ही चुकी हैं।

डायरेक्टर अभिषेक चौबे इससे पहले भी हमे  शाहिद कपूर, करीना कपूर और दिलजीत दोसांझ स्टारर फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ और माधुरी दीक्षित, हुमा कुरैशी नसीरुद्दीन शाह स्टारर फिल्म ‘डेढ़ इश्किया’ जैसी शानदार फिल्में दे चुके हैं। इस बार भी वह दर्शको के लिए कुछ अलग लेकर आएं हैं। फिल्म ‘सोन चिड़िया’ को चंबल की घाटियों में शूट किया गया है। 

हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत ने फिल्म ‘केदारनाथ’ की शूटिंग खत्म की है जिसमे वह सारा अली खान के साथ नजर आने वाले हैं। उनकी फिल्म ‘एमएस धोनी’ के सीक्वल बनने की खबर भी आ रही है। ख़बरों के मुताबिक सीक्वल की तैयारियां काफी जोरशोर से चल रही हैं। 

फिल्म ‘सोन चिड़िया’ अगले साल 8 फरवरी को रिलीज़ होगी। फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत और भूमि पेडनेकर के अलावा मनोज वाजपेयी, रणवीर शौरी, आशुतोष राणा भी मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे। 

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतमनोज बाजपेई
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीDisha Salian suicide: पुलिस ने कोर्ट में कहा-हत्या या यौन उत्पीड़न का कोई सबूत नहीं, पिता सतीश सालियान बोले- बेटी के साथ सामूहिक बलात्कार

बॉलीवुड चुस्कीSushant Singh Rajput Death Anniversary: बहन श्वेता ने प्रशंसकों से उनकी विरासत को आगे बढ़ाने का आग्रह किया, कहा 'वह कहीं नहीं गए हैं'

बॉलीवुड चुस्कीपिता की वजह से डिप्रेशन में थीं दिशा सालियान! पुलिस ने क्लोजर रिपोर्ट में किया खुलासा

भारतDisha Salian Death Case: इस्तीफा दें आदित्य ठाकरे, नार्को टेस्ट हो?, विधानमंडल में मुद्दा उठा, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीSushant Singh Rajput Death Case: सीबीआई ने क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की, गड़बड़ी की आशंका से इनकार

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?