किसी एक्टर नहीं इस क्रिकेटर की दीवानी हैं सनी लियोन, नाम जानकर हैरान हो जाएंगे आप

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: April 30, 2019 10:12 AM2019-04-30T10:12:57+5:302019-04-30T10:12:57+5:30

फैंस को ये बात जानकर हैरानी हो सकती है कि सनी लियोन के दिल पर कोई एक्टर राज नहीं करता बल्कि वो एक भारतीय क्रिकेटर करता है।

sunny leone favourite indian cricketer is mahendra singh dhoni | किसी एक्टर नहीं इस क्रिकेटर की दीवानी हैं सनी लियोन, नाम जानकर हैरान हो जाएंगे आप

किसी एक्टर नहीं इस क्रिकेटर की दीवानी हैं सनी लियोन, नाम जानकर हैरान हो जाएंगे आप

Highlightsसनी लियोन पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की फैंन हैंधोनी की बेटी के साथ की बॉन्डिंग के साथ सनी उनकी फैन हैं

अपनी सेक्सी अदाओं से फैंस को दीवाना करने वाली सनी लियोन के चाहने वालों की लिस्ट काफी लंबी है। सनी लाखों के दिलों पर राज करती हैं लेकिन क्या फैंस को पता है उनके दिल पर कौन राज करता है।

फैंस को ये बात जानकर हैरानी हो सकती है कि सनी लियोन के दिल पर कोई एक्टर राज नहीं करता बल्कि वो एक भारतीय क्रिकेटर करता है। सनी भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बहुत बड़ी फैन हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में सनी ने इस बात का खुलासा किया है। 

आपको बता दें कि सनी क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को अपना पसंदीदा क्रिकेटर मानती हैं क्योंकि वो एक फैमिली मैन हैं। सनी ने खुद बताया था इसके पीछे का कारण ये है कि उनके भी बेटी है और उनकी बेटी के साथ की बॉन्डिंग मुझे बहुत अच्छी लगती है वो मेरे फेवरिट हैं क्योंकि वो परिवार से हमेशा जुड़े रहते हैं।


यानि कि साफ है कि सनी के दिल पर माही राज करते हैं। ऐसे में काजल ही नहीं बॉलीवुड की खई ऐसी स्टार्स हैं जो क्रिकेटर्स की दीवानी हैं। हाल ही में साउथ एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने कहा था कि वह रोहित शर्मा की बहुत बड़ी फैन हैं।

सनी लियोनी ने हाल ही में प्रोडक्शन हाउस में भी हाथ आजमाना शुरू किया है। सनी के तीन बच्चे हैं। उन्होंने एक बेटी गोद ली है। वह बॉलीवुड में लगातार अपने कदम जमाने में लगी हुई हैं।

Web Title: sunny leone favourite indian cricketer is mahendra singh dhoni

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे