लाइव न्यूज़ :

सनी देओल ने कहा- मैं अपनी पार्टी और किसानों के साथ खड़ा हूं, लोगों ने कर दिया ट्रोल

By अमित कुमार | Updated: December 8, 2020 09:39 IST

किसान आंदोलन को लेकर बीजेपी सांसद सनी देओल ने अपनी बात रखी। जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देसनी देओल ने ट्विटर पर एक संदेश जारी करते हुए लिखा है कि यह सरकार और किसानों के बीच का मामला है।सनी देओल के इस ट्विट पर फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इस पोस्ट को लेकर सनी देओल को ट्विटर पर ट्रोल भी किया जा रहा है।

भाजपा सांसद और अभिनेता सनी देओल ने कहा कि उनका मानना है कि केंद्र सरकार हमेशा किसानों की भलाई के बारे में सोचती है और उन्हें उम्मीद है कि सरकार नए कृषि कानूनों पर किसानों से बातचीत करके सही अंजाम तक पहुंचेगी। मोदी सरकार के नए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हजारों किसान 26 नवंबर से दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर जमा हैं। 

आंदोलनकारी किसानों को चिंता है कि नए कानूनों से न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) और खरीद की प्रणाली खत्म और मंडी व्यवस्था निष्क्रिय हो जाएगी, जिससे कृषि क्षेत्र से जुड़े विभिन्न हितधारकों की आय सुनिश्चित होती है। देओल ने रविवार शाम को ट्विटर पर एक बयान जारी करते हुए कहा कि मामला किसानों और सरकार के बीच का है लेकिन वह जानते हैं कि कई लोग इस आंदोलन से फायदा उठाना चाहते हैं और वे लोग अड़चन डाल रहे हैं। 

गुरदासपुर से भाजपा के सांसद ने एक बयान में कहा, ''मैं अपनी पार्टी और किसानों के साथ खड़ा हूं और हमेशा किसानों के साथ रहूंगा। हमारी सरकार ने हमेशा किसानों के भले के बारे में सोचा है और मुझे यकीन है कि सरकार उनके साथ बातचीत करके सही नतीजे पर पहुंचेगी।'' 

अभिनेता ने खुद को पंजाबी अभिनेता से कार्यकर्ता बने दीप सिद्धू के इस मुद्दे पर रुख से अलग किया है और कहा है कि उनका सिद्धू के बयान से कोई लेना-देना नहीं है। देओल ने कहा कि दीप सिद्धू लंबे समय से मेरे साथ नहीं हैं, वह जो कुछ कह रहे हैं, उनकी किसी भी गतिविधि से मेरा कोई संबंध नहीं है। इस पोस्ट को लेकर सनी देओल को ट्विटर पर ट्रोल भी किया जा रहा है।

टॅग्स :किसान विरोध प्रदर्शनसनी देओलबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!