लाइव न्यूज़ :

संजय कपूर वसीयतः करिश्मा कपूर के बच्चे गलत वर्तनी या पते के ‘फर्जी’ आधार पर चुनौती नहीं दे सकते?, प्रिया कपूर ने दिल्ली हाईकोर्ट में दी चुनौती

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 16, 2025 14:31 IST

Sunjay Kapur Case: प्रिया कपूर की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव नायर ने न्यायमूर्ति ज्योति सिंह के समक्ष संजय कपूर के सौतेले बच्चों द्वारा दायर एक याचिका की सुनवाई के दौरान यह दलील दी, जिसमें उनके पिता की कथित तौर पर 30,000 करोड़ रुपये की संपत्ति की वसीयत को चुनौती दी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देवकील ने दलील दी कि क्या इनमें से किसी भी आधार पर वसीयत अमान्य हो जाएगी।वसीयत को कथित तौर पर तैयार करने वाली श्रद्धा सूरी मारवाह के खिलाफ मुकदमा दायर किया है।समायरा और कियान राज की पूरी शिकायत में कोई ठोस कारण नहीं था और वसीयत को कोई चुनौती नहीं दी गई थी। 

नई दिल्लीः दिवंगत व्यवसायी संजय कपूर की पत्नी प्रिया कपूर ने दिल्ली उच्च न्यायालय को बताया कि संजय की पूर्व पत्नी एवं अभिनेत्री करिश्मा कपूर के बच्चे गलत वर्तनी या पते के ‘‘फर्जी’’ आधार पर उनकी वसीयत को चुनौती नहीं दे सकते। प्रिया के वकील ने अदालत को बताया कि वसीयत को चुनौती देने का एकमात्र आधार यह है कि मृतक का मानसिक संतुलन ठीक न हो, या उस पर कोई दबाव हो या वह वसीयत को पूरा करने में असमर्थ हो। वकील ने कहा, ‘‘45 साल बाद, मुझे बताया गया है कि वसीयत को अमान्य करने के चार अतिरिक्त आधार हैं, गलत वर्तनी, गलत पता, वसीयत करने वाले की जगह वसीयतकर्ता लिख होना और गवाहों का नजदीकी होना।’’ वकील ने दलील दी कि क्या इनमें से किसी भी आधार पर वसीयत अमान्य हो जाएगी।

प्रिया कपूर की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव नायर ने न्यायमूर्ति ज्योति सिंह के समक्ष संजय कपूर के सौतेले बच्चों द्वारा दायर एक याचिका की सुनवाई के दौरान यह दलील दी, जिसमें उनके पिता की कथित तौर पर 30,000 करोड़ रुपये की संपत्ति की वसीयत को चुनौती दी गई है।

अभिनेत्री के बच्चों - समायरा और कियान राज ने प्रिया कपूर और उनके बेटे, साथ ही मृतक की मां रानी कपूर और 21 मार्च, 2025 की वसीयत को कथित तौर पर तैयार करने वाली श्रद्धा सूरी मारवाह के खिलाफ मुकदमा दायर किया है। नायर ने न्यायाधीश के समक्ष दावा किया कि वादी समायरा और कियान राज की पूरी शिकायत में कोई ठोस कारण नहीं था और वसीयत को कोई चुनौती नहीं दी गई थी। 

टॅग्स :करिश्मा कपूरसंजय कपूरदिल्ली हाईकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने तमिल मीडिया हॉउस 'नक्कीरन' को ईशा फाउंडेशन और सद्गुरु के खिलाफ मानहानिकारक सामग्री हटाने को कहा

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

क्राइम अलर्टविवाह का वादा कर शारीरिक संबंध बनाना और कुंडली मिलान न होने के कारण शादी से इनकार पर लागू होगी धारा 69

भारतघर के बगल में सार्वजनिक मूत्रालय और कूड़ेदान का होना संविधान के तहत स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण में गरिमापूर्ण जीवन जीने के अधिकार का उल्लंघन?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल