लाइव न्यूज़ :

बैन हटते ही शराब की पेटियां उठाने के लिए दारू प्रेमियों ने दुकान में मचाई भगदड़, एक्टर ने वीडियो शेयर कर कही यह बात

By अमित कुमार | Updated: May 4, 2020 15:06 IST

मशहूर कॉमेडियन और एक्टर सुनील ग्रोवर लॉकडाउन के दौरान लोगों से घरों में रहने की अपील करते रहे हैं। सुनील ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है जो खूब वायरल हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्दे लॉकडाउन के कारण शराब नहीं मिलने की वजह से लोगों में काफी नाराजगी थी।भारत सरकार ने कई राज्यों में शराब पर लगे बैन को हटा दिया है। इसके बाद से ही कई राज्यों से शराब की दुकानों के आगे लंबी लाइनों की तस्वीरें और वीडियो सामने आ रही है।

इन दिनों देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 मई तक का लॉकडाउन घोषित कर रखा है। ऐसे में सभी लोग इसका पालन कर रहे हैं और घर में ही रहकर अपना काम कर रहे हैं। इस दौरान कई बॉलीवुड सेलिब्रेटीज भी लोगों से घरों में रहने की अपील कर रहे हैं। तीसरी बार देश में लॉकडाउन की अवधि को बढ़ाया गया है। इस दौरान सरकार ने 4 मई से लोगों को कुछ छूट भी दी है।  

सरकार ने कई राज्यों में शराब पर लगे बैन को हटा दिया है। भारत में इसके बाद से ही कई राज्यों से शराब की दुकानों के आगे लंबी लाइनों की तस्वीरें और वीडियो सामने आ रही है। शराब का क्रेज सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी खूब देखने को मिल रहा है। लॉकडाउन के कारण शराब नहीं मिलने की वजह से लोगों में काफी नाराजगी थी। थोड़ी राहत मिलते ही लोग दुकानों पर टूट पड़े।  

भारत की तरह थाईलैंड में भी शराब से लगे बैन को हटा लिया गया। ऐसे में वहां कि एक वाइन शॉप्स का वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने वीडियो शेयर कर लिखा, 'थाईलैंड में शराब से बैन हटने के बाद का हाल।' दरअसल, वीडियो में दुकान का एक कर्मचारी शराब की ढेरों पेटियां लेकर आता है और उन्हें बीचोंबीच रखकर रैपिंग खोल देता है। इसके बाद लोग इन पेटियों टूट पड़ते हैं। कुछ लोग एक साथ दो तीन पेटियां उठाने की कोशिश भी करते हैं। 

इससे पहले सुनील ग्रोवर ने ट्वीट करते हुए लिखा था, 'ठेके खुलेंगे, घर पर रहें। नहीं घर पर रहोगे तो और समय लगेगा। मर्ज़ी आपकी।' सुनील सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर फैंस से अपनी बातें शेयर करते रहते हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनसुनील ग्रोवरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच