भारत की हार से दुखी एक्टर ने ट्वीट कर कही दिल की बात, यूजर्स ने दी सांत्वना
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: July 11, 2019 02:59 PM2019-07-11T14:59:29+5:302019-07-11T14:59:29+5:30
सुनील ने भारत की जीत को लेकर ट्वीट किया है। सुनील के ट्वीट पर यूजर्स उन्हें सांत्वना दे रहे हैं।
वर्ल्डकप 2019 के सेमीफाइनल में भारत को न्यूजीलैंड से हार का सामना करना पड़ा। भारत को न्यूजीलैंड ने 18 रनों से हरा दिया। भारत की इस हार हर कई दुखी हैं और सोशल मीडिया पर इसको जाहिर कर रहे हैं। इस लिस्ट में एक्टर सुनील ग्रोवर भी शामिल हो गए हैं।
सुनील ने भारत की जीत को लेकर ट्वीट किया है। सुनील के ट्वीट पर यूजर्स उन्हें सांत्वना दे रहे हैं। सुनील ग्रोवर ने ट्वीट किया- 'थोड़ा कम लेकिन मेरे को अभी भी इंडिया की जीतने के चांस लग रहे हैं। नए रूल के हिसाब से कुछ तो होगा कि फाइनल में बारिश वारिश हो जाए। डुकवर्थ और लुइस बोले इंडिया का एवरेज अभी तक बेस्ट है...कुछ मतलब ऐसा।
Thode Kam lekin mere ko toh abhi bhi India ke jeetne ke chances lag rahe hain, Naye rules ke hisab kuch toh hoga, ki final main barish veerish for jaye... Duckworth aur Lewis bolein ki India ka average Abhi tak best hai.. kuch .. matlab.. aisa...
— Sunil Grover (@WhoSunilGrover) July 10, 2019
सुनील ग्रोवर के इस ट्वीट के बाद एक यूजर ने लिखा- 'अगर ऐसा हुआ तो घर आके प्रणाम करूंगा आपको। एक और यूजर ने लिखा- 'ऐसा भरोसा मत दो भाई। दर्द होता है। अभी टाइम लगेगा रिकवर होने में।
न्यूजीलैंड की टीम लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंची है। पिछले वर्ल्ड कप में फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को मात देकर खिताब पर कब्जा किया था। वहीं भारतीय टीम की लगातार दूसरी बार सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा है।