लाइव न्यूज़ :

Birthday Special: नरगिस का रेडियो इंटरव्यू लेते समय छूटे थे सुनील दत्त के पसीने, पढ़ें दिलचस्प किस्से

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 6, 2019 06:56 IST

Open in App

सुनील दत्त का आज जन्मदिन है।

ऐसे तो हर कोई जानता है कि सुनील दत्त एक बेहतरीन कलाकार के साथ-साथ अपने परिवार के बेहद करीब थे। उन्हें पहचान भले ही एक अभिनेता के तौर पर मिली हो लेकिन उन्हें सिर्फ एक अभिनेता के तौर पर देखना उनकी शख्सियत से जुडी बाकी पहलुओं को नजरअंदाज करना होगा। आइए आज हम आपको बताते हैं कि फिल्मों में आने से पहले वह क्या काम करते थे और कैसे सिनेजगत में अपनी शुरुआत की।

अभिनेता बनने से पहले करते थे ये काम

कॉलेज से निकलने के बाद सुनील दत्त रेडियो की दुनिया में पहुंच गए। रेडियो सीलोन में उन्होंने बतौर रेडियो एनाउंसर काम किया और यहीं से फिल्मी कलाकारों के इंटरव्यू लेते हुए फिल्मी दुनिया के दरवाजे तक पहुंच गए। कहते हैं उन दिनों कई लोग उन्हें देख कर कहा करते थे इतने सुन्दर, लंबे, इंसान हो तुम फ़िल्मों में हाथ क्यों नहीं आजमाते हो।

यूं की बॉलीवुड में एंट्री

मशहूर रेडियो प्रसारक अमीन सयानी सुनील दत्त के पुराने मित्र थे और उनकी मदद से वह रेडियो की दुनिया तक पहुंचे थे। तो रेडियो मे वह सुनील को ही फ़िल्मी सितारों का इंटरव्यू करने देते थे। ऐसी ही एक मुलाकात के बाद फ़िल्म निर्माता रमेश सहगल ने अपनी फ़िल्म 'रेलवे प्लेटफॉर्म' के लिए सुनील दत्त को हीरो के रोल का प्रस्ताव दिया था, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। जिसके बाद 1955 में वह बतौर हीरो लोगों से रुबरु हुए।

नरगिस का नहीं ले पाए थे इंटरव्यू

सुनील दत्त जब रेडियो में काम कर रहे थे उन दिनों नरगिस के प्रसिद्ध अभिनेत्री बन चुकी थीं। ऐसे में हर कोई उनका इंटरव्यू लेने को बेकरार रहता था, लेकिन कोई थी जो उनका  इंटरव्यू नहीं ले पाया था। कहा जाता है कि रेडियो ऑफिस में ही पहली बार नर्गिस एक इंटरव्यू के सिलसिले में सुनील से मिली थीं लेकिन नर्गिस को देखकर वह इतने नर्वस हो गए थे कि वो उनसे कोई सवाल नहीं कर सके। ऐसे में लास्ट में ये शो रद्द करना पड़ा था।

यूं आए थे फिर करीब

कभी नरगिस का साक्षात्कार लेने से डरने वाले सुनील ने बाद में मदर इंडिया फिल्म में उनके साथ काम किया। इतना ही नहीं फिल्म के सेट पर आग से नरगिस को उन्होंने बताया भी, बस यहीं से दोनों एक दूसके के करीब भी आ गए थे। कैसे वे दोनों एक-दूसरे के नज़दीक आए और ज़िंदगी भर के लिए एक-दूजे के हो गए, ये किस्सा तो शायद सब को पता हो। लेकिन कहते हैं कि शादी की बात एक साल तक दोनों ने दुनिया से छिपाकर रखी थी। शादी करने के बाद दोनों एक साल तक अपने-अपने घरवालों के साथ रहे। एक साल बाद उन्होंने ये बात दुनिया के सामने मानी कि दोनों ने शादी की और आखिरी सांस तक दोनों ने एक दूसरे का साथ निभाया।

गिनीज बुक में नाम दर्ज

सुनील दत्त ने अपने छह दशकों लंबे फ़िल्मी करियर में 50 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया। सुनील दत्त ने 1964 में एक फिल्म 'यादें' बनाई। इस फिल्म का नाम सबसे कम कलाकार वाली फिल्म के रूप में गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज है। फिल्म में सुनील दत्त के आलावा नर्गिस दत्त ही बतौर कलाकार थीं।

टॅग्स :सुनील दत्तबर्थडे स्पेशल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयोगी आदित्यनाथ ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर किया नमन, बोले- "उनका संघर्ष निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा"

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान ने मनाया 60वां जन्मदिन, फार्महाउस में मीडिया के साथ काटा केक

बॉलीवुड चुस्कीबर्थडे से पहले सलमान खान ने दिखाए मसल्स, फैंस बोले– भाईजान हो तो ऐसे

ज़रा हटकेVIDEO: युवराज का बर्थडे और हरभजन की शरारत, वीडियो देखकर चौंक जाओगे!

बॉलीवुड चुस्की‘मेरे प्रिय धरम जी’, धर्मेंद्र के 90वें बर्थडे पर हेमा मालिनी का मैसेज हुआ वायरल!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?