लाइव न्यूज़ :

Stree: 'स्त्री' के चक्कर में पड़े राजकुमार राव, कहा-'मिलेगी मिलेगी'

By विवेक कुमार | Updated: August 2, 2018 15:40 IST

'स्त्री' का डायरेक्शन अमर कौशिक ने किया है और फिल्म का निर्माण दिनेश विजान, राज और डीके ने मिलकर किया है।

Open in App

मुंबई, 2 जुलाई: राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्त्री' का पहला गाना रिलीज रिलीज हो चुका। गाने के बोल हैं मिलेगी-मिलेगी। जिसे मीका सिंह ने अपनी आवाज दी है। इस गाने को सचिन-जिगर ने कंपोज किया है । इस गाने में श्रद्धा और राजकुमार राव जबरदस्त डांस करते हुए दिख रहे हैं। वहीं इस गाने में पंकज त्रिपाठी भी नजर आ रहे हैं।  गाने में श्रद्धा कपूर टॉप के साथ लुंगी स्टाइल कपड़े पहने हुई हैं तो वहीं राजकुमार राव रजवाड़ी ड्रेस में नजर आ रहे हैं। गाने के रिलीज होते ही इसे 1 लाख से भी ज्यादा के व्यूज मिल चुके हैं। बता दें कि फिल्म स्त्री का डायरेक्शन अमर कौशिक ने किया है और फिल्म का निर्माण दिनेश विजान, राज और डीके ने मिलकर किया है। स्त्री हॉरर कॉमेडी ड्रामा है। फिल्म 'स्त्री' की कहानी कर्नाटक की 90 के दशक की एक घटना पर आधारित है। वैसे यह पहली बार है जब राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की जोड़ी पर्दे पर नजर आएगी। ये फिल्म 31 अगस्त 2018 को रिलीज होने वाली है।

बता दें कि फिल्म 'स्त्री' की कहानी 90 के दशक की है। ऐसा कहा जाता है कि कर्नाटक के एक गांव में रात के समय एक चुड़ैल घूमती थी। जो गाँव में रहने वाले सभी लोगों के घर का दरवाजा खटखटाती थी और जो भी दरवाजा खोलता उसकी फ़ौरन मौत हो जाती थी। उस चुड़ैल से बचने के लिए लोगों ने अपने घरों की  दीवारों पर 'कल आना' लिखना शुरू कर दिया था। 

फिल्म ट्रेलर में भी गांव की हर एक दीवार पर ये लिखा दिख रहा था- 'ओ स्त्री यहां कल आना।' साथ ही गांव के मर्दों को डरा-सहमा सा दिखाया गया। 

टॅग्स :स्त्री मूवीराजकुमार राव
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: इस साल इन सेलेब्स के घर गूंजी किलकारियां, कपल्स ने पेरेंटहुड किया एन्जॉय

बॉलीवुड चुस्कीराजकुमार राव के घर गूंजी किलकारी, पत्नी पत्रलेखा ने दिया बेटी को जन्म

बॉलीवुड चुस्कीराजकुमार राव की 'मालिक' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, वीकेंड पर कमाए 15.02 करोड़

बॉलीवुड चुस्कीराजकुमार राव और पत्रलेखा के घर गूंजेंगी किलकारी, फैन्स संग शेयर की गुडन्यूज

बॉलीवुड चुस्कीMaharashtra Election 2024: अक्षय कुमार, रणबीर कपूर समेत इन सितारों ने डाला वोट, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?