लाइव न्यूज़ :

Shahrukh Khan: मन्नत की गेट में लगी 35 लाख की Diamond वाली नेमप्लेट अचानक हुई गायब, गौरी खान ने अपने हाथों से उसे किया था डिजाइन, रिपोर्ट का दावा

By आजाद खान | Updated: May 28, 2022 13:03 IST

SRK News: शाहरुख खान का घर मन्नत को लेकर एक खबर सामने आ रही है जिसमें यह कहा जा रहा है कि मन्नत का नेमप्लेट गायब हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देशाहरुख खान के घर मन्नत का नेमप्लेट गायव हो गया है। बताया जा रहा है कि इसकी कीमत करीब 35 लाख थी। यह भी दावा किया जा रहा है कि इसे डिजाइन खुद गौरी खान ने की थी।

SRK's Mannat Name Plate Missing: बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान के घर मन्नत की 35 लाख की बताई जाने वाली नेमप्लेट गायब हो गई है। इससे कई प्रशंसकों को काफी निराशा हो रही है जो वहां फोटो खिंचवाने के लिए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ही इस नए नेमप्लेट को लगाया गया था जिसकी शाहरुख खान के प्रशंसकों ने उसकी तस्वीरे के साथ सेल्फी भी लिया था। मन्नत के गेट से नेमप्लेट क्यों हटाई गई है इस पर एक खबर सामने आई है, लेकिन इसके हटने से कहीं न कहीं शाहरुख खान के फैंस खुश दिखाई नहीं दे रहे है। 

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, 35 लाख की कीमत का दावा किए जाने वाले नेमप्लेट को शाहरुख की टीम ने हटाया है। बताया जा रहा है कि नेमप्लेट से एक हीरा गिर गया है जिसके मरम्मत के लिए उसे कुछ दिनों के लिए हटाया गया है। हिंदुस्तान टाइम्स के हावाले से एक सूत्र ने बताया, “नेमप्लेट से एक हीरा गिर गया और इसलिए इसे मरम्मत के लिए नीचे ले जाया गया। यह घर के अंदर है, वास्तव में बगीचे में है, और इसकी मरम्मत के बाद इसे वापस रख दिया जाएगा।”

गौरी खान ने डिजाइन किया था नेमप्लेट

आपको बता दें कि जब यह नेमप्लेट मन्नत की गेट पर लगी थी तो इसकी कीमत और डिजाइन को लेकर खूब चर्चा हुई थी। इस नेमप्लेट की डिजाइन पर बोलते हुए बॉलीवुडलाइफ ने दावा किया था कि गौरी खान ने इस नेमप्लेट को डिजाइन किया है। सूत्र ने प्रकाशन को बताया था, “एसआरके इन विवरणों में कभी नहीं जाता है, क्योंकि घर की बॉस गौरी है और वह जो भी फैसला करती है वह परिवार खुशी-खुशी स्वीकार करता है। वास्तव में पसंद बहुत अच्छा है क्योंकि उन्हें प्रशंसकों से मिल रही प्रतिक्रिया प्यारी है।”

मालूम हो कि शाहरुख मुंबई के बांद्रा बैंडस्टैंड इलाके में रहते हैं और मन्नत उनका बंगले का नाम है। बॉलीवुड स्टार फिलहाल अपनी आने वाले फिल्म पठान को लेकर व्यस्त है और जल्दी ही यह फिल्म सिनेमा घरों में लगने वाली है। 

टॅग्स :शाहरुख खानबॉलीवुड हीरोहिन्दी सिनेमा समाचारमुंबईहीरा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच