लाइव न्यूज़ :

बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर को कितना काबिल मानती थीं श्रीदेवी, खुलकर कहा था- 'यह एक शानदार अहसास है'

By खबरीलाल जनार्दन | Updated: February 26, 2018 16:03 IST

श्रीदेवी अपनी बड़ी बेटी की डेब्यू फिल्म नहीं देख पाईं। लेकिन क्या आपने जानते हैं जब उन्हें बेटी की पहली फिल्म के बारे में सुना तो क्या बोली थीं।

Open in App
ठळक मुद्देबेटी की पहली फिल्म को लेकर खुश हूं और चिंतित भीः श्रीदेवीश्रीदेवी ने कहा- वह (जाह्नवी कपूर) बहुत मेहनती और काम के प्रति समर्पित लड़की है50 वर्ष के मेरे अभिनय के बाद भी मुझे याद करने के लिए धन्यवादः श्रीदेवी

श्रीदेवी अपनी बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर की डेब्यू फिल्म के बारे में सुनने के बाद काफी खुश थीं। उन्होंने अपनी पहली प्रति‌क्रिया में जता दिया था कि वह अपनी बेटी की पहली फिल्म को लेकर कितनी फिक्रमंद थीं।

श्रीदेवी ने लक्स गोल्डन रोज अवॉर्ड्स में अपनी बेटी के बारे में खुलकर बात की थी। आमतौर पर श्रीदेवी अपनी बेटियों के बारे में बहुत नपी-तुली बातें करती थीं। लेकिन कुछ दिनों पहले वह अपनी बड़ी बेटी के बारे में जमकर बातें करने लगी थीं।

यहां जब जब श्रीदेवी से पूछा गया कि वह अपनी बेटी की पहली फिल्म के बारे में क्या सोच रही हैं, तो उन्होंने कहा, "यह एक शानदार अहसास है। मैं उत्साहित, नर्वस, खुश और चिंतित हूं, जैसे कोई भी मां होती है। लेकिन वह बहुत मेहनती और काम के प्रति समर्पित लड़की है।"

श्रीदेवी से संबंधित सभी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

'धड़क' साल 2016 में आई मराठी फिल्म 'सैराट' पर आधारित है। फिल्म के निर्देशक शशांक खेतान हैं। इसका निर्माण करण जौहर के बैनर धर्मा प्रोडक्शंस और जी स्टूडियोज द्वारा किया जा रहा है। फिल्म इसी साल जुलाई में रिलीज होगी।

सिंगापुर के रेस्तरां में लगी श्रीदेवी नाम की गुड़िया

सिंगापुर के एक रेस्तरां में बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी के नाम की एक गुड़ियां लगाई गई है। 

श्रीदेवी के पति बोनी कपूर ने कहा, "भारत और विदेश में कई ऐसे रेस्तरां और दुकाने हैं, जो उनके नाम पर रखे गए हैं। यह उनके स्टारडम को दर्शाता हैं।"

यह भी पढ़ेंः अलविदा श्रीदेवी LIVE: शरीर में नहीं मिला जहर, दिल का दौरा पड़ने से ही हुई थी अभिनेत्री की मौत

श्रीदेवी ने कहा, "मैं क्या कह सकती हूं? मैं काफी विनम्र महसूस कर रही हूं और मुझे काफी खुशी भी है। फिल्म उद्योग में इतने साल तक रहने के बाद भी अगर लोग मेरे बारे में सोचते है और प्रशंसात्मक तरीके से मेरे नाम का उपयोग करते हैं, तो मैं यही कह सकती हूं कि मैं बहुत धन्य हूं। 50 वर्ष के मेरे अभिनय के बाद भी मुझे याद करने के लिए धन्यवाद।"

टॅग्स :श्रीदेवी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीक्या कभी श्रीदेवी पर बनेगी बायोपिक फिल्म? पति बोनी कपूर बोले- "मेरे जिंदा रहते..."

बॉलीवुड चुस्कीJanhvi kapoor: बैकलेस ड्रेस में जाह्नवी कपूर का स्टनिंग लुक, अदाएं देख फैंस घायल, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीश्रीदेवी से शादी से पहले जान्हवी कपूर के पैदा होने की खबर का बोनी कपूर ने किया खंडन, कहा- उनकी प्रेग्नेंसी साफ नजर आ रही थी

बॉलीवुड चुस्कीजानिए कैसे राम्या कृष्णन को बाहुबली में श्रीदेवी की जगह मिला शिवगामी का किरदार

बॉलीवुड चुस्कीGoogle Doodle Today: बॉलीवुड आइकन श्रीदेवी के जन्मदिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, एक्ट्रेस को कुछ इस तरह किया याद

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?