अलविदा श्रीदेवी: श्रीदेवी की मौत के बाद दुबई पुलिस ने बोनी कपूर से की 18 घंटे तक पूछताछ

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: February 26, 2018 08:25 AM2018-02-26T08:25:46+5:302018-02-27T02:45:18+5:30

Sridevi Passes Away: दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी का दुबई में शनिवार (24 फ़रवरी) को हुई मौत की गुत्‍थी उलझती जा रही है। पुलिस उनकी सारी कॉल रिकॉर्ड चेक करेगी।

sridevi passes away dubai live updates dead body is being taken to mumbai and fans are gathered before her house | अलविदा श्रीदेवी: श्रीदेवी की मौत के बाद दुबई पुलिस ने बोनी कपूर से की 18 घंटे तक पूछताछ

अलविदा श्रीदेवी: श्रीदेवी की मौत के बाद दुबई पुलिस ने बोनी कपूर से की 18 घंटे तक पूछताछ

मुंबई, 26 फरवरी:  दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी का दुबई में शनिवार (24 फ़रवरी) को निधन हो गया था। महज 54 साल की उम्र में श्रीदेवी ने दुनिया को अलविदा कहा है। सोमवार देर रात श्रीदेवी का शव मुंबई लाए जाने की बात चल रही है। लेकिन अब इसमें मुश्किल आ गई है। पहले बोनी कपूर की पूछताछ होगी। गल्फ न्यूज ने यह भी कहा है कि रिपोर्ट में बेशक यह पाया गया है कि श्रीदेवी के खून के सैंपल में अल्कोहल पाया गया। लेकिन इस बात की जांच अब भी जारी है कि आखिर किस परिस्थितियों में श्रीदेवी बाथटब में गिरीं थी। नशे की हालत में या फिर कार्डिएक्ट अरेस्ट आने के बाद इस बात का खुलास नहीं हुआ है।  रिपोर्ट में सिर्फ इतना बताया गया है कि डूबने से मौत हुई है। 

लाइव अपडेट

2:43 AM- ताजा खबर के मुताबिक, दुबई पुलिस ने श्रीदेवी की मौत के मामले में बोनी कपूर से करीब 16-18 घंटे तक लंबी पूछताछ की है। रिपब्लिक टीवी की खबर के मुताबिक इतनी लंबी पूछताछ के लिए बोनी कपूर ने रात थाने में ही बिताई है। 

- श्रीदेवी की कॉल‌ डिटेल चेक की जाएंगी। दुबई पुलिस ने उनका फोन जब्त कर लिया है।

-सुत्रों के मुताबिक श्रीदेवी के शव का सोमवार को भारत आ पाना काफी मुश्किल दिख लग रहा है।

-सुत्रों के मुताबिक सरकारी वकील ने कहा कि अगर गड़बड़ी पाई गई तो पूरे मामले की जांच की जाएगी।

- दुबई पुलिस ने श्रीदेवी के मौत की जांच करने के लिए  सरकारी वकील को कहा।

-  सुत्रों के मुताबिक दुबई पुलिस श्रीदेवी के पति बोनी कपूर से बातचीत कर सकती है। पुलिस पता लगा रही है  मौत के वक्त श्रीदेवी के साथ कोई था या नहीं।

-  दुबई पुलिस के मुताबिक श्रीदेवी के शव लेने की प्रक्रिया के लिए शाम ेक 5 बजे कार्यावाही शुरू की गई है।



- रिपोर्ट के मुताबिक अभिनेत्री की मौत पर कोई भी आपराधिक आशंका नहीं है। रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि मौत के पहले उन्होंने शराब पी थी। श्रीदेवी के खून के सैंपल में अल्कोहल की मात्रा भी मिली है।
-  हालांकि कुछ रिपोर्ट में यह दावा किया जा रहा है कि कार्डिएक्ट अटैक बाद बाथटम में चक्कर खाकर गिरी थीं श्रीदेवी। वहीं कुछ का दावा है कि शराब पीने की वजह से चक्कर खाकर गिरी हैं। 
-  पोस्टमार्टम  रिपोर्ट के मुताबिक श्रीदेवी की मौत बाथटब में डूबने से हुई है। 
- अभिनेत्री की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भारतीय दूतावास को सौंपी गई है। हालांकि राजदूत नवदीप सिंह सूरी का अभी इसपर कोई अधिकारिक बयान नहीं आया है।  



-दुबई मीडिया हाउस गल्फ न्यूज एक डॉक्टर की रिपोर्ट शेयर की है जिसमें यह लिखा गया है कि मौत डूबने से हुई है। (तस्वीर नीचे दी गई है।)

-  श्रीदेवी की रिपोर्ट दो घंटे बाद जारी की जाएगी, अब उनका पार्थिव शरीर मुंबई आएगा।त्रों के मुताबिक दिल का दौरा पड़ने से ही अभिनेत्री की मौत हुई है। उनके शरीर में जहर नहीं पाया गया है।
-  खबरों की मानें तो बोनी कपूर 21 फरवरी को अपने दोस्त मनमोहन शेट्टी के जन्मदिन पर मुंबई आए थे
- सूत्रों के मुताबिक सारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद 3.30 बजे के बाद अभिनेत्री का शव परिवार को सौंपा जाएगा। उनकी फार्नेंसिक जांच पूरी हो चुकी है।
- इस बात पर मुहर लग गई है कि श्रीदेवी की अस्पताल पहुंचने से पहले मौत हो गई थी
- कानूनी प्रक्रिया में अभी और कुछ घंटे लग सकते हैं, इसी कारण उम्मीद जताई जा रही है कि देर शाम तक ही पार्थिव शरीर मुंबई लाया जाएगा।
-  श्रीदेवी का पोस्टमार्टम पूरा किया जा चुका है, उनकी ब्लड टेस्ट, रिपोर्ट और कानूनी औपचारिकताओं के चलते पार्थिव शरीर को आने में देरी हो रही है, श्रीदेवी का पार्थिव शरीर उनके घर 'भाग्य बंगला' (वर्सोवा) में लाया जाएगा, पूरे घर को सफेद फूल से सजाया गया है।
-ऐसा बताया जा रहा है कि श्रीदेवी का पार्थिव शरीर सबसे पहले लोखंडवाला के बंगले पर लाया जाएगा, जहां पर घर में अंतिम क्रियाएं की जाएंगी।

-  दोपहर 12 बजे के बाद दुबई से भेजा जाएगा श्रीदेवी का पार्थिव शरीर। अंतिम दर्शन के लिए अनिल कपूर के घर के बाहर फैंस का तांता लगा हुआ है।
- खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद शव को वापस भेजने की तैयारी की जाएगी, जिसमें करीब 90 मिनट का वक्त लगता है।
- श्रीदेवी के घर पहुंचे अनुपम खेर ने कहा, मुझे अभी भी विश्वास नहीं हो रहा है। वो हमेशा याद की जाएंगी। देश ने एक बड़े स्टार को खो दिया है।  
- पुलिस मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करेगी। वहीं, दुबई में भारतीय कांसुलेट पासपोर्ट रद्द करेगा।
- इमिग्रेशन विभाग अपनी प्रक्रियाएं पूरी करेगा, सरकारी वकील शव सौंपने के लिए इजाजत देगा
- सुबह 9 बजे दुबई से भेजा जाएगा पार्थिव शरीर
-श्रीदेवी के मुंबई के अंधेरी स्थित घर के बाहर रात ही फैंस का लगा तांता। आज मुंबई लाया जाएगा उनका पार्थिव शरीर 
- श्रीदेवी के अंतिम दर्शन को अनिल कपूर के मुंबई स्थित घर पहुंचे निर्माता करण जौहर
- श्रीदेवी के पति समेत परिवार के सारे लोग इस वक्त दुबई में मौजूद हैं। आज तक को मिली जानकारी के मुताबिक, प्राइवेट जेट से पार्थ‍िव शरीर मुंबई लाया जाएगा। रिपोर्ट्स की मानें तो दोपहर करीब 1 बजे उन्हें लेने मुंबई से जेट रवाना हो हुआ था।






- श्रीदेवी के पोस्टमार्ट और पुलिस द्वारा उनकी मौत की जांच प्रक्रिया खत्म हो चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो पुलिस पिछले कई घंटो से उनकी मौत के कारणों की गहन जांच कर रही थी जो अब पूरी हो चुकी है। श्रीदेवी का पार्थिव शरीर सोमवार सुबह मुंबई पहुंचेगा।
- श्रीदेवी का पार्थिव शरीर सोमवार को दुबई से मुंबई पहुंचेगा। उनके अंतिम दर्शन के लिए कई दिग्गज लोग अनिल कपूर के घर पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में नेता अमर सिंह भी अनिल कपूर के घर पहुंचे। 
-मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यूएई में भारतीय राजदूत नवदीप सिंह सूरी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि, पुलिस अभी फॉरेंसिक रिपोर्ट में व्यस्त है, हम हर संभव मदद के लिए परिवार और स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में हैं।'

Web Title: sridevi passes away dubai live updates dead body is being taken to mumbai and fans are gathered before her house

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे