लाइव न्यूज़ :

...तो इस वजह से तिरंगे में लिपटी राजकीय सम्मान के साथ निकल रही है श्रीदेवी की अंतिम यात्रा

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 28, 2018 14:55 IST

Sridevi funeral ceremony: तिरंगे में लिपटी राजकीय सम्मान के साथ निकल रही है श्रीदेवी की अंतिम यात्रा। श्रीदेवी का दुबई में शनिवार को एक 5 स्टार होटल में बाथटब में गिरकर मौत हो गई थी।

Open in App

भारतीय सिनेमा जगत की बेहतरीन अदाकारा श्रीदेवी के निधन के शोक में पूरा देश डूबा है। श्रीदेवी का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जा रहा है। राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होने का मतलब यह है कि श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटा जाएगा है। बता दें कि इससे पहले  पिछले साल शशि कपूर को भी तिरंगे में लपेटकर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया था। हालांकि फिल्मी हस्तियों को  राजकीय सम्मान देने के पीछे की कोई ठोस वजह तो समझ नहीं आ पाती। लेकिन इतना साफ है कि जिन फिल्मी हस्तियों को राजकीय सम्मान के साथ तिरेंग में लपेटकर विदा किया जाता है, उन्हें पद्मश्री मिला होता है। श्रीदेवी को 2013 में  भारत सरकार द्वारा फिल्मों में दिए गए योगदान के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। बता दें कि श्रीदेवी ने 50 साल में 300 फिल्में की थी। उन्हें 5 बार फिल्मफेयर अवार्ड से भी सम्मानित किया गया था। यह भी पढ़ें- ...तो इस वजह से दुबई पुलिस कर रही थी श्रीदेवी की मौत की जांच

गौरतलब है कि श्रीदेवी का दुबई में शनिवार को एक 5 स्टार होटल में बाथटब में गिरकर मौत हो गई थी। निधन के करीब 72 घंटे बाद उनका पार्थिव शरीर दुबई से मुंबई पहुंचा। अभिनेत्री का अंतिम संस्कार अंधेरी वेस्ट स्थित उनके आवास के पास सेलीब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब में किया जा रहा है। उनकी अंतिम यात्रा बुधवार को दोपहर दो बजे क्लब से होते हुए करीब 3.30 बजे विले पार्ले के रास्ते एस.वी. रोड पर स्थित विले पार्ले वेस्ट सेवा समाज श्मशान घाट पर पहुंचेगी।

श्रीदेवी के अंतिम संस्कार से जुड़े सारे अपडेट्स यहां देखें- श्रीदेवी का आखिरी सफर LIVE: अंतिम दर्शन को उमड़ी बॉलीवुड हस्तियां, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार

टॅग्स :श्रीदेवी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीक्या कभी श्रीदेवी पर बनेगी बायोपिक फिल्म? पति बोनी कपूर बोले- "मेरे जिंदा रहते..."

बॉलीवुड चुस्कीJanhvi kapoor: बैकलेस ड्रेस में जाह्नवी कपूर का स्टनिंग लुक, अदाएं देख फैंस घायल, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीश्रीदेवी से शादी से पहले जान्हवी कपूर के पैदा होने की खबर का बोनी कपूर ने किया खंडन, कहा- उनकी प्रेग्नेंसी साफ नजर आ रही थी

बॉलीवुड चुस्कीजानिए कैसे राम्या कृष्णन को बाहुबली में श्रीदेवी की जगह मिला शिवगामी का किरदार

बॉलीवुड चुस्कीGoogle Doodle Today: बॉलीवुड आइकन श्रीदेवी के जन्मदिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, एक्ट्रेस को कुछ इस तरह किया याद

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?