फैन ने अनोखे अंदाज में श्रीदेवी को दी श्रृद्धांजलि, बोनी कपूर की आंखे हुईं नम

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: May 21, 2018 11:20 AM2018-05-21T11:20:08+5:302018-05-21T11:20:08+5:30

बॉलीवुड में चांदनी का खिताब जीतने वाली अभिनेत्री श्रीदेवी भले आज हमारे बीच ना हों लेकिन वह अपने फैंस के दिलों में अभी राज कर रही हैं।

sridevi fan special tribute boney kapoor meets sridevi fans at office pune photographer tonu sojatia car designed with sridevi photos | फैन ने अनोखे अंदाज में श्रीदेवी को दी श्रृद्धांजलि, बोनी कपूर की आंखे हुईं नम

फैन ने अनोखे अंदाज में श्रीदेवी को दी श्रृद्धांजलि, बोनी कपूर की आंखे हुईं नम

मुंबई, 21 मई: बॉलीवुड में चांदनी का खिताब जीतने वाली अभिनेत्री श्रीदेवी भले आज हमारे बीच ना हों लेकिन वह अपने फैंस के दिलों में अभी राज कर रही हैं। रविवार को जो नजारा देखने को मिला उससे श्रीदेवी के चाहने वालों का एक नया ही रूप देखने को मिला। 

यह भी पढ़ें: मदर्स डे पर भावुक हुईं जाह्नवी कपूर, पोस्ट की श्रीदेवी के साथ की छू जाने वाली तस्वीर

खबर के अनुसार  पुणे की रहनेवाली टोनू सोजतिया नाम की एक फोटोग्राफर अपनी कार लेकर मुंबई में स्थित बोनी कपूर के घर इस उम्मीद में पहुंचीं थीं। वह श्रीदेवी की फैन हैं। उन्होंने अपनी कार के जरिए श्रीदेवी को श्रृद्धांजलि दी है, इस नजारे को देखकर खुद बोनी कपूर सरप्राइज हो गए थे। 


 स्पॉटबॉय की खबर के अनुसार ये फैन श्रीदेवी को अर्पित की गई एक अलग प्रकार की श्रद्धांजलि को वो उनके पत्नी बोनी कपूर को दिखाना चाहती हैं। टोनू ने कहा, मैं श्रीदेवी को दी गई श्रद्धांजलि एक्ट्रेस के पूरे परिवार को दिखाना चाहती थी, मैंने उनसे रिक्वेस्ट की थी कि वो मुझे मिलने के लिए थोड़ा समय दें। ऐसे में बोनी ने इस फैन की बात को माना और खुद उससे मिलने आए।

यह भी पढ़ें: श्रीदेवी को अपने प्यार भरे अंदाज से यूं ट्रिब्यूट देंगे बोनी कपूर , 20 टाइटल करवाए रजिस्टर्ड

टोनू ने अपनी कार को श्रीदेवी के पोस्टर्स से सजाया हुआ था। बोनी ने टोनी ने मुलाकात की और इसके बाद जब बोनी ने श्रीदेवी की याद में सजाई हुई उनकी कार को देखा तो वो खुद को रोक नहीं पाए। उनकी आंखों से आंसू छलक उठे और वो काफी भावुक हो गए। सबसे लास्ट में टोनू ने फिल्म ‘सोला सावन’ से बोनी कपूर को श्रीदेवी का एक पोस्टर भी गिफ्ट किया। श्रीदेवी का निधन इसी साल फरवरी में दुबई में हो गया था।

Web Title: sridevi fan special tribute boney kapoor meets sridevi fans at office pune photographer tonu sojatia car designed with sridevi photos

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे