लाइव न्यूज़ :

मुझे आपकी बहुत याद आती है मम्मा, श्रीदेवी के जन्मदिन पर बेटी जाह्नवी ने लिखा भावुक पोस्ट- सब कुछ, हमेशा, हर दिन आपके लिए है

By अनिल शर्मा | Updated: August 13, 2021 16:38 IST

अपनी दिवंगत मां को जन्मदिन की बधाई देते हुए जाह्नवी ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, ‘हर दिन सब कुछ उनके लिए है।’’ उन्होंने श्रीदेवी के साथ अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘‘जन्मदिन मुबारक हो मम्मा। मुझे आपकी बहुत याद आती है।

Open in App
ठळक मुद्देअपनी दिवंगत मां श्रीदेवी को जन्मदिन की बधाई देते हुए भावुक हुईं जाह्नवी कपूरजाह्नवी कपूर ने मां श्रीदेवी के साथ की इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की हैजाह्नवी ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, ‘हर दिन सब कुछ उनके लिए है

मुंबईः अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ने अपनी मां श्रीदेवी के 58वें जन्मदिन पर उन्हें याद करते हुए शुक्रवार को भावुक कर देने वाली पोस्ट लिखी। भारतीय सिनेमा की पहली महिला सुपरस्टार कही जाने वाले श्रीदेवी ने 24 फरवरी, 2018 को 54 साल की आयु में अंतिम सांस ली थी।

अपनी दिवंगत मां को जन्मदिन की बधाई देते हुए जाह्नवी ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, ‘हर दिन सब कुछ उनके लिए है।’’ उन्होंने श्रीदेवी के साथ अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘‘जन्मदिन मुबारक हो मम्मा। मुझे आपकी बहुत याद आती है। सब कुछ, हमेशा, हर रोज आपके लिए है। मैं आपसे प्यार करती हूं।’ ‘धड़’ फिल्म के साथ 2018 में बड़े पर्दे पर कदम रखने वाली जाह्नवी को आनंद एल राय की आने वाली फिल्म ‘गुड लक जैरी’ और करण जौहर की ‘दोस्ताना 2’ में देखा जा सकेगा। 

मां के रूप में ऐसी थीं श्रीदेवी

बतौर मां श्रीदेवी काफी पोज़ेसिव हो गई थीं। कलर्स सिनेप्लेक्स को दिए गए एक इंटरव्यू में श्रीदेवी ने कहा था था कि 'मैं एक पोज़ेसिव मां होने के बजाय एक बहुत ही प्रोटेक्टिव मां हूं। एक समय था जब मैंने सोचा था कि मेरी बेटियां शादी करके अपनी लाइफ में सैटल हो जाएं, लेकिन मैं यहां पर गलत थी। इसके साथ ही मैं यह भी चाहती थी कि मेरी बेटियां स्वतंत्र रहें और उस पेशे को अपनाएं जिसमें वह अपने पैरो पर खड़ी हो सकें।

गौरतलब है कि जाह्नवी कपूर हाल ही में फिल्म 'रूही' में नजर आई थीं। फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली। वहीं इन दिनों वह 'गुड लक जेरी' की शूटिंग में व्यस्त चल रही हैं। इसके अलावा उन्हें 'दोस्ताना 2' और करण जौहर की मल्टी स्टारर फिल्म 'तख्त' में भी नजर आने वाली हैं।

टॅग्स :श्रीदेवीजाह्नवी कपूरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 में छुपे हैं इतने बड़े सरप्राइज! ये नए किरदार देख दिमाग घूम जाएगा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!