अभिनेता अजीत कुमार के पिता पी. सुब्रमण्यम का हुआ निधन, परिवार ने बयान में कहा- नींद में ही गुजर गए...
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: March 24, 2023 02:01 PM2023-03-24T14:01:08+5:302023-03-24T14:26:48+5:30
कई शख्सियतों ने अजीत के पिता को श्रद्धांजलि दी। अभिनेत्री साक्षी अग्रवाल ने लिखा- अजीत कुमार सर और आपके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं...! भगवान उन्हें इस नुकसान से उबरने की शक्ति दें।
चेन्नईः तमिल सुपरस्टार अजीत कुमार के पिता पी सुब्रमण्यम का शुक्रवार सुबह 84 साल की उम्र निधन हो गया। वह उम्र संबंधी बीमारियों से ग्रसित थे। परिवार ने बयान में कहा कि वह लंबे समय से बीमार थे और नींद में गुजर गए।
बेटे अनिल ने ट्विटर पर बयान जारी जिसमें लिखा था- हमारे पिता, पी.एस. मणि का लंबी बीमारी के बाद आज सुबह तड़के नींद में निधन हो गया। वह 85 वर्ष के थे। हम कई चिकित्सा पेशेवरों द्वारा उन्हें और हमारे परिवार को प्रदान की गई देखभाल और समर्थन के लिए आभारी हैं..दुख की इस घड़ी में हमें इस बात का सुकून है कि उन्होंने एक अच्छा जीवन जिया और लगभग छह दशकों से उनकी साथी, हमारी मां के अमर प्यार को जाना।'
In memoriam: pic.twitter.com/fLQ4O5iVAA
— S. Anil Kumar (@aktxt) March 24, 2023
रिपोर्ट के मुताबिक, पिता के निधन के वक्त अजीत अपनी पत्नी और बच्चों संग विदेश में छुट्टियां मना रहे थे। पी.एस. मणि के निधन से दक्षिण भारतीय सिनेमा उद्योग में शोक का माहौल है। कई शख्सियतों ने अजीत के पिता को श्रद्धांजलि दी। अभिनेत्री साक्षी अग्रवाल ने लिखा- अजीत कुमार सर और आपके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं...! भगवान उन्हें इस नुकसान से उबरने की शक्ति दें।
पी सुब्रमण्यम एक मलयाली थे, जो केरल के पलक्कड़ जिले के रहने वाले थे। उन्होंने सिंधी मोहिनी से शादी की थी। उनके तीन बेटे अजीत, अनूप और अनिल हैं। अनूप कुमार एक निवेश बैंकर हैं, जबकि आईआईटी मद्रास के पूर्व छात्र अनिल कुमार एक उद्यमी हैं।